• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

July 11, 2026

समकित परिवार ने रचा सेवा का इतिहास, लगातार चौथे वर्ष 200 तक वर्षितप तपस्वियों के पारणे का लिया लाभ

July 11, 2026

किसानों का आरोप : कॉलोनाइजर ने बंद किया पुश्तैनी रास्ता, एसडीएम आफीस पर किया प्रदर्शन

July 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»अरनीयापीथा मंडी में दिन दहाड़े 7 लाख की चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
क्राइम न्यूज़

अरनीयापीथा मंडी में दिन दहाड़े 7 लाख की चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

EditorBy EditorOctober 6, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
मंडी व्यापारी के गौदाम पर लगे सी सी टी वी में कैद हुवे बदमाश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की घटना, उस दौरान लाईट बंद होने से बंद थे मंडी के सीसीटीवी कैमरे
– अन्य व्यापारियों के गोदाम पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध बदमाश
– लायसेंसधारी व्यापारी ने दुकान के बजाय प्लेटफार्म पर रखे ड्रम में रखा था नोटों से भरा बैग
– व्यापारी बोले मंडी में तुलावटियों, हम्मालों के साथ व्यापारियों के परिचय पत्र नहीं होने से आती है परेशानी
जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की शहीद नरेन्द्रसिंह चन्द्रावत कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को दिनदहाड़े 7 लाख रुपए की चोरी की वारदात हो गई। मंडी के लायसेंसी व्यापारी के अनाज प्लेटफार्म पर रखे ड्रम का नकुचा तोड़कर बदमाश उसमें रखा नोटों से भरा बैग उडाकर ले गए। वारदात के बाद व्यापारी ने ओद्योगिक क्षैत्र थाना पर शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन दोपहर 2 से 3  बजे के बीच मंडी में लाईट बंद होने से सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते चोर रिकार्ड नहीं हो पाया। लेकिन अन्य व्यापारियों के गोदामों पर लगे कैमरें में तीन संदिग्ध बदमाश ट्रेस हुए है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मंडी में कई खैरची व्यापारी, हम्माल व तुलावटी बैगर आईडी कार्ड के काम करते है, ऐसे में कौन मंडी कर्मचारी है कोन बदमाश इसका पता नहीं चल पाता है।

मंडी में प्लेटफार्म पर इस ड्रम में रखे थे रुपये

मंडी की भाग्य लक्ष्मी फर्म के संचालक राकेश ओरा ने बताया कि अरनीयापीथा मंडी में अनाज के प्लेटफार्म पर सभी व्यापारियों ने अपने अपने ड्रम रखे है, जिसमें वे कागजात व नोट रखते है, शुक्रवार को उन्होने अपने ड्रम में 7 लाख रुपए से भरा नोट का झोला रखा था और ऊपर से ताला लगाया था, दोपहर में कहीं गया था, दोपहर बाद जब उसने आकर देखा तो ड्रम का ताला व नकुचा टुटा हुआ मिला और नोट का बैग गायब था। जिसकी शिकायत उसने ओद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना पर की।
लाईट बंद होने से नहीं हुई रिकार्डिंग –
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने गई तो यह बात सामने की आई कि दोपहर 2 से 3 बजे के बीच लाईट बंद होने के चलते केमरे बंद थे, जिसके कारण रिकार्डिग नहीं हो पाई। ऐसे में ईनवर्टर नहीं होना मंडी प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है। लेकिन मंडी व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टी से अपने गोदामों पर भी सीसीटीवी केमरे लगा रखे है, जिसके चलते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो पाए। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग एक मोटर साईकल पर रुपयों से भरा लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मौके पर सीएसपी दुर्गेश आर्मो भी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकडऩे तथा कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंडी व्यापारी के गौदाम पर लगे सी सी टी वी में कैद हुवे बदमाश

चार बार कहने के बाद भी नहीं आईडी कार्ड –
मंडी में चोरी की घटनाएं आम बात है, जिस पर मंडी व्यापारी संघ ने कई बार मंडी प्रशासन को मंडी के लायसेंसधारी व्यापारियों के साथ मंडी कर्मचारियों, तुलावटियों तथा हम्मालों के परिचय पत्र बनाने के लिए कहा, लेकिन मंडी प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है, मंडी व्यापारियों की माने तो बगैर आईडी कार्ड के किसी को पहचान पाना मुश्किल होता है कि कौन व्यापारी है, कोन तुलावटी व कोन हम्माल है, मंडी में कई खैरची व्यापारी भी काम करते है। ऐसे में चोरी की घटनाऐं के बीच किस पर शक किया जाए।

Post Views: 286
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

July 8, 2026

रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद

July 8, 2026
Don't Miss
जावरा

विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

By EditorJuly 11, 2026

– शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानव सेवा…

समकित परिवार ने रचा सेवा का इतिहास, लगातार चौथे वर्ष 200 तक वर्षितप तपस्वियों के पारणे का लिया लाभ

July 11, 2026

किसानों का आरोप : कॉलोनाइजर ने बंद किया पुश्तैनी रास्ता, एसडीएम आफीस पर किया प्रदर्शन

July 11, 2026

जावरा : अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

July 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

July 11, 2026

समकित परिवार ने रचा सेवा का इतिहास, लगातार चौथे वर्ष 200 तक वर्षितप तपस्वियों के पारणे का लिया लाभ

July 11, 2026

किसानों का आरोप : कॉलोनाइजर ने बंद किया पुश्तैनी रास्ता, एसडीएम आफीस पर किया प्रदर्शन

July 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.