– क्लब की रीजन विजिट पर जावरा पहुंचे रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा
– क्लब ने सेवा गतिनिधियों के तहत किया शिक्षक सम्मान, बांटी शिक्षण सामग्री
जावरा। लायंस इंटरनेशनल में जावरा का नाम बड़े आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है, चाहे वह लायंस क्लब मेन हो या लेडी लायन क्लब, लायंस की सेवा गतिविधियोंं ने इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बना रखी है, क्लब के सेवा कार्य ही इनकी पहचान है, सेवा के क्षैत्र में जावरा का यह लेडी लॉयन क्लब अग्रणी है।
यह बात अपनी आधिकारिक यात्रा पर जावरा पहुंचे रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने होटल सेलीब्रेशन पर आयोजित पारिवारिक सभा के दौरान कहीं। शर्मा ने कहा कि सेवा गतिविधियों के साथ ही अन्य मनोरंजक और सामाजिक कार्यो में भी लेडी लायन क्लब लायंस क्लब जावरा ओजस का अग्रणी क्लबों की श्रेणी में आता है।
सभा में रतलाम क्लब के सचिव बालकृष्ण जोशी, पवन मोदी, आनंद गर्ग विशेष रुप से मौजुद रहे। स्वागत भाषण लायंस क्लब जावरा ओजस की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने दिया। सचिवीय प्रतिवेदन क्लब कोषाध्यक्ष ममता सोनी ने प्रस्तुत किया। संचालन क्लब की चार्टर अध्यक्ष रजनी अरोड़ा ने किया। आभार दिपीका सोनी ने माना।

शिक्षक सम्मान कर बांटी शिक्षण सामग्री –
रीजन चेयरपर्सनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान लायंस क्लब जावरा ओजस पदाधिकारियों ने क्लब के शिक्षकों का सम्मान करते हुए स्कूली बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री भेंट की। क्लब की कविता चौहान ने बताया कि पारिवारिक सभा में आकर्षक गेम्स खेले गए, जिसमें सुशीला मंडवारियां, पुष्पा गुप्ता तथा रमा अग्रवाल विजेता रहे। सभा में यास्मीन खान, रेखा रावल, रानू स्वर्णकार, चंचल गादिया, संगीता सोनी, ज्योति जोशी के साथ वर्षा बैरागी आदि उपस्थित रहे।

