– एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया वोट का महत्व
– कांग्रेस सरकार के वचनों और भाजपा की वादा खिलाफी से कराया अवगत
जावरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर पुरे प्रदेश में संगठन द्वारा फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस केंपेन शुरु किया गया है। जिसके तहत शनिवार को रतलाम जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जावरा में कैपेंन के तहत आयोजन किया गया। जिसमें शर्मा ने युवाओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा किये गए विकास कार्यों को बताते हुए कहा कमलनाथ ने प्रदेश मे 15 महीने मे रोजगार से निर्माण और निर्माण से विकास के नए आयाम लिखें, जो पहली बार वोट देंगे उनको बताया कैसे कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्यम वर्ग, शिक्षित नोजवान, महिलाओं, बुजुर्गों को फायदा होगा, कैसे कमलनाथ के साथ भविष्य की बात होंगी कैसे मध्यप्रदेशवासी सपनो को देखेंगे और अपने रास्ते बनाएंगे, और साथ ही ये बताया कि इसके साथ बीजेपी के 18 साल के कुशासन में कैसे युवा नौकरी के लिए भटक रहा है और सरकार रोजगार की ऊंची बोली लगाकर बेच रही है, ना रोजगार मिल रहा है ना सही से पढ़ाई मध्यप्रदेश में हो रही है।
भाजपा सरकार को घोटालों की सरकार –
शर्मा ने बीजेपी सरकार को घोटालो की सरकार बताते हुए कहाकि भाजपा सरकार ने व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला जेसे अनेक घोटाले किए है। इसलिए युवाओं को आज ये सोच कर वोट देना है की आज रोजगार कैसे मिले अच्छी पढ़ाई कैसे मिले, पूर्व मुख्यमंत्री की सोच सबको साथ लेकर मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने की है। इसलिए एनएसयूआई सभी विद्यार्थियों से अनुरोध करती है कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश को बनाने में अपना प्रथम मत का प्रयोग कांग्रेस सरकार बनाने में करे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश जाट, कॉलेज अध्यक्ष राहुल गणवा, मिडिया प्रभारी आशीष बोस, बाल कांग्रेस कैप्टन इदरीश खान, कृष ठाकुर, घनश्याम बोस, निकिता मालवीय, विकास वागेला सहित अनेक एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजुद रहे।

