Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्कूल बोर्डियाकुंआ पर लगाया शिविर जावरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब जावरा एक्टिव स्वास्थ्य की जागरूकता के अंतर्गत बोडिया कुआं माध्यमिक विद्यालय मे शिविर आयोजित किया। जिसमें छात्र-छात्राओं को अपने मस्तिष्क के विकारों को दूर करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर बल दिया । डॉ अशोक पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों पर कम से कम दबाव डालकर उन्हें पूर्ण रूप से खेल के साथ शिक्षा की आवश्यकता है उसी से वह आगे बढ़कर अपने विचारों को नई…
– कृष्णा फांउडेशन के 5 दिवसीय स्कूल प्रीमियर लिग का समापन – नीलकंठ धाम घटवास के गुरुजी दिनेश व्यास और केके सिंह कालूखेड़ा ने बांटे विजयी खिलाडिय़ों को पुरुरूकार – स्कूल प्रीमियर लीग सेशन टूर्नामेंट की चैंपियनशिप महावीर जैन इंटरनेशनल स्कूल को मिली जावरा। कृष्णा फाउंडेशन द्वारा शहर की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए 5दिवसीय स्कूल प्रीमियर लिग का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 700 खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपने खेल कोशल का परिचय दिया। पांच दिवसीय लीग का समापन हुआ। समापन अवसर पर विजयी दल के खिलाडिय़ों को पुरुस्कार वितरित किए गए। नीलकंठ…
– 12 से 14 अक्टुबर तक रीवा में आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता – 11 अक्टुबर को जावरा से रवाना होगी जिले की टीम जावरा। 46 वीं राज्य स्तरीय जूनियर ओपन हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता आगामी 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 23 तक मध्यप्रदेश के रीवा मे आयोजित होनी है, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रतलाम जिले की टीम घोषित की गई है। https://youtube.com/shorts/uHj5tBo7MV0?si=x57Zq-OEKVRZKRZg राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये रहेगी जिले की टीम – रतलाम जिला हैंडबॉल फेडरेशन के सचिव विजय रावल ने बताया कि टीम में उदयराज सिंह डोडिया (गोल कीपर), अक्षय बैरागी (कप्तान), विजय बैरागी, पुष्पेंद्र सिंह चन्द्रावत, मोहित…
– विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस पर बच्चों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जावरा । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना अनुसार दिनांक 10 से 16 अक्टूबर 2023 अंतर्गत मंगलवार को नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 के आलोक में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा…
– महासंघ २०२३ की प्रतिमा का अतिथियों ने किया विमोचन जावरा। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजि.) दिल्ली का 74 वां अधिवेशन श्री दशा वैष्णव पोरवाल महासभा के आतिथ्य में इंदौर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता (औरैया उ.प्र.) ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन के महासचिव गोपाल मोर हैदराबाद थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ अधिवेशन में संरक्षक आर.पी. गुप्ता ने पोरवाल ध्वज वंदना संपन्न की। श्री दशा वैष्णव पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं लक्ष्मी गुप्ता इन्दौर ने स्वागत भाषण देते हुए बाहर से…
– रेत खाली करते समय अचानक पलटी खा गया ट्रेक्टर – चालक ने कुदकर बचाई अपनी जान, नहीं आई कोई खरोंच जावरा। शहर के व्यस्ततम बाजार बजाजखाना में सोमवार को दोपहर में एक निर्माणाधीन मकान पर रेत खाली करते करते ट्रेक्टर अचानक से पलटी खा गया। हालाकि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन कुछ देर के लिए यातायात जरुर बाधित हुआ था। जैसे ही ट्रेक्टर पलटा तो ट्रेक्टर चालक ने कुंद कर अपनी जान बचाई, हालाकि किसी को भी कोई खरोंच तक नहीं आई। लेकिन जैसे ही ट्रेक्टर पलटा तो बाजार में लोगों की…
-विधायक चेतन्य काश्यप के पुनः भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही रतलाम में मना जश्न – श्री काश्यप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का माना आभार, – पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और सभी श्री काश्यप के निवास पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाईयां दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप…
– चुड़ी बाजार स्थित निवास पर पहुंचे नव मनोनीत अजा मोर्चा समस्त पदाधिकारी जावरा। भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रत्येक वर्ग को अवसर देने हेतु मोर्चा, प्रकोष्ठों के माध्यम से नेतृत्व देने की अनूठी पहल की है। जिसके माध्यम से युवाओं, किसानों, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जन जाति, अल्पसं यक, व्यापारी, अभिभाषक, खिलाड़ी, सांस्कृतिक क्षेत्र सहित अनेकों ऐसे वर्ग है जिनका अपना-अपना कार्यक्षेत्र है। ऐसे सभी वर्ग भाजपा से जुड़े इसके लिए जिन्हे जि मेदारियां मिली है उन्हे अपने-अपने वर्ग से जुड़े लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा अन्य लोगो…
जावरा। प्रतिभाओं को विकसित और उन्नत किया जाए और उनसे अपना शत प्रतिशत देने को कहा जाए तो वे हर परिस्थिति में सफलता अर्जित कर सकते है। स्थानीय सेंट पॉल्स कान्वेंट स्कूल के दक्षराज सिंह ने अपना चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करवा कर उक्त कथन को प्रमाणित किया है। https://youtube.com/shorts/uHj5tBo7MV0?si=eMJbqOMqgcpmCrqs दक्षराज सिंह पूर्व में उज्जैन मे आयोजित संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। दक्षराज 11 अक्टूबर 2023 को जबलपुर रवाना होंगे। संस्था प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने उन्हें शुभकामनाओ के साथ आशीर्वाद दिया। संस्था प्रबंधक भाविक मूणत ने…
आचार संहिता लगते ही काम पर जुटा अमला शहर से हटे होर्डिंग, झंडे .. पुलिस ने सीमा क्षेत्र पर बनाये नाके
– टीएल बैठक खत्म होते ही काम पर लगे अधिकारी – आचार संहिता लगते ही सम्पत्ती विरुपण अधिनियम के तहत सरकारी सम्पत्ती से होर्डिंग, बैनर तथा झंडे हटाए – शिलालेख पर लिखे नेताओं के नाम पर चिपकाए कागज जावरा। मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता सोमवार को दोपहर बाद लागू हो गई। आचार संहिता लागू होने के साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुसार २४ घंटे, ४८ घंटे तथा ७२ घंटे में किए जाने वाले कार्यो की रुपरेखा तैयार कर काम प्रारंभ कर दिया गया। आचार संहिता…
