– मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, 52 ताश के पत्ते भी बरामद; धारा 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज
जावरा। रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जावरा शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,300 रुपए नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश –
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गत रात्रि थाना जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 9 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
नगदी सहित 52 ताश पत्ते बरामद –
तलाशी एवं मौके की कार्रवाई में आरोपियों के पास से 31,300 रुपए नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। मामले में थाना जावरा शहर पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अबरार पिता अख्तर हुसैन, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुगलपुरा, जावरा, अल्ताफ पिता अफाक खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी बहादुरपुर रोड, जावरा, असलम पिता अहमद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी पठानटोली, जावरा, हैदर पिता प्यारे मियां, उम्र 34 वर्ष, निवासी मुगलपुरा, जावरा, मोहम्मद हयात पिता मोहम्मद मुशर्रफ, उम्र 40 वर्ष, निवासी जुना कबाड़ा, जावरा, तैय्यब अली पिता कुतुबुद्दीन अली, उम्र 33 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, जावरा, फिरोज पिता लालू खाँ, उम्र 40 वर्ष, निवासी सागरपेशा, जावरा, जफर पिता मेहमूद मेवाती, उम्र 43 वर्ष, निवासी मेवातीपुरा, जावरा, जाकिर पिता अल्लानूर, उम्र 41 वर्ष, निवासी पिपलीबाजार, जावरा शामिल हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, चीता आरक्षक अमित जाट, आरक्षक दीपक माली, आरक्षक चन्द्रपाल सिंह, आरक्षक सुगड़सिंह एवं आरक्षक संदीप जाधव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

