Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
कृषक कल्याण वर्ष या किसान पर प्रहार वर्ष ? रतलाम में पराली जलाने पर कलेक्टर ने ठोका 25 हजार का जुर्माना
– रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम रिछाचांदा के 5 किसानों पर लगाया आर्थिक दण्ड – सोश्यल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा आदेश – किसान बोले सुविधा दो, समाधान दो, सिर्फ जुर्माना क्यों ? जावरा/ रतलाम । कागज़ों में कृषक कल्याण वर्ष और मंचों से बड़े-बड़े वादे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में पराली जलाने पर किसानों पर लगाए गए 25 हजार के अर्थदंड ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कल्याण किसका हो रहा है—किसानों का या सिर्फ आंकड़ों का ? रतलाम कलेक्टर…
– सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय भव्य आयोजन, 18 को वाहन रैली – 19 अप्रैल को सुबह अभिषेक के साथ होगा ध्वजरारोहण, हवन और आरती जावरा। ब्राहम्ण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय भव्य आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे पूरे शहर में धार्मिक माहौल बन गया है। दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन वाहन रैली निकलेगी, तो दूसरे दिन भगवान का अभिषेक, हवन, पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शनिवार को निकलेगी भव्य वाहन रैली – शनिवार दोपहर 3 बजे…
– विद्यालय प्रबंधन ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर किया सम्मान जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ सराहा गया। समारोह के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर विनोद मूणत एवं कमल मूणत ने मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस आत्मीय सम्मान ने विद्यार्थियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया और उनके चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई दी।…
– जावरा प्रभारी तहसीलदार पारस वेश को भेजा सैलाना – कलेक्टर ने शुक्रवार को जारी किया आदेश जावरा/रतलाम। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कलेक्टर कार्यालय रतलाम ने जावरा तहसील में नए तहसीलदार की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार सहदेव मोरे को जावरा का नया तहसीलदार बनाया गया है। अब तक जावरा में प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्यरत पारस वेश का तबादला कर उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, सैलाना पदस्थ किया गया है। नए तहसीलदार : सहदेव मोरे धार जिले से स्थानांतरित होकर आए सहदेव मोरे अब जावरा तहसील की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक अनुभव…
नामली थाने में एक्शन मोड : लॉकअप में मौत के बाद थाना प्रभारी लाईन हाजिर, नए थाना प्रभारी की तैनाती
– हवालात मौत कांड के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, हवालात सुरक्षा पर फोकस नामली। रतलाम जिले के नामली थाने में हवालात के अंदर आरोपी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। हवालात सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही को देखते हुए नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में सख्ती का संदेश गया है। वहीं विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को हवालात सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी…
– रिदिशा कोचट्टा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया पहला स्थान जावरा। फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 वी की बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। संचालक विनीत बाफना ने बताया कि विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जिसमें रिदिशा कोचट्टा ने 95.20 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान पाया। वहीं गोरवी गादिया ने 94.60 प्रतिशत, जैनी नवलक्खा ने 93.60 प्रतिशत, वेदिका…
– नाश्ता-भोजन नहीं मिलने से खुली पोल, कलेक्टर भड़कीं — समूह का अनुबंध तुरंत खत्म – औचक निरीक्षण में बड़ा खुलासा, कार्यकर्ता-सहायिका पर भी कार्रवाई, 3 दिन का मानदेय कटा जावरा। आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के हक के साथ गंभीर खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जिम्मेदारों की लापरवाही इतनी बड़ी थी कि मासूम बच्चों को मिलने वाला नाश्ता और भोजन ही नहीं दिया गया। मामला सामने आते ही प्रशासन सख्त हो गया और कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जिम्मेदारों पर गाज गिरा दी गई। वहीं समूह का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया। महिला…
– हवालात में संदिग्ध मौत से मचा बवाल, बेटी ने ही बाप पर लगाए थे रेप के आरोप – पुलिस कस्टडी में आत्महत्या के बाद सुरक्षा को लेकर उठे सवाल नामली। रतलाम जिले के नामली थाने में एक बंदी द्वारा हवालात में पुलिस कस्टडी के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी। घटना के बाद तत्काल अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। बेटी ने लगाए थे दुष्कर्म के गंभीर आरोप – मृतक के खिलाफ उसकी ही 16 वर्षीय बेटी ने बुधवार शाम दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। एफआईआर…
– सीमांकन के नाम पर मांगी थी 30 हजार की रिश्वत – लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने सैलाना तहसील में किया ट्रैप सैलाना/रतलाम। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अडवानिया निवासी जितेंद्र पाटीदार ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता ईश्वरलाल पाटीदार की करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि का सीमांकन करवाने के लिए हल्का पटवारी कैलाश वड़ख्या (हल्का क्रमांक 26, सैलाना) द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी…
– प्रधी सिंह ने 96.6 प्रतिशत के साथ जावरा में किया टॉप, कई छात्रों ने रचा कीर्तिमान – 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 44 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव जावरा। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महावीर जैन नेशनल स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 44 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा प्रधी सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जावरा…
