Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– डेलाग्रेन फूड्स यूनिट के जरिए सैकड़ों को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बना लक्ष्य जावरा/रतलाम। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है, यह बात जावरा की ईवा चावला ने साबित कर दिखाई है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच शुरू हुई उनकी यात्रा आज सफलता की मिसाल बन चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं और सहयोग का लाभ लेते हुए ईवा चावला ने डेलाग्रेन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की, जो आज एक सफल कॉन्डिमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के रूप में पहचान बना चुकी है। इस यूनिट में टमाटर आधारित सॉस, चाइनीज…
स्वस्थ शरीर ही सफलता की कुंजी : महावीर जैन नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जांच व फिटनेस शिविर आयोजित
– विश्व स्वास्थ्य सप्ताह पर विद्यार्थियों की आंखों व दांतों की जांच, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह जावरा। विश्व स्वास्थ्य सप्ताह के उपलक्ष्य में महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा में विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शारीरिक फिटनेस एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जावरा की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना चंदन सिंह एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राज डांगी ने अपनी सेवाएँ…
– रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीटा एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज जावरा/रतलाम। जिले में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रिंगनोद पुलिस ने एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई की।…
– बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला – विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता रतलाम। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान में तेजी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों का समय प्रात: 07.30…
– दसवीं में चंचल तो बारहवीं में प्रेमलता पाटीदार ने लहराया परचम जावरा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जावरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल संस्था बल्कि अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं : 60 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में मारी बाजी – कक्षा 12वीं के परिणाम में विद्यालय के कुल 60 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।…
– गौशाला में गौसेवा कर मूक पशु-पक्षियों की सेवा का दिया संदेश – मुस्लिम राष्ट्र मंच ने अन्नक्षेत्र में असहायों को कराया भोजन – उपमुख्यमंत्री, सांसद के साथ जनप्रतिनिधियों और संतों सहित अनेक गणमान्यजनों ने दी शुभकामनाएं जावरा। रतलाम जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष, समाजसेवी, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी का जन्मदिन मंगलवार को उनके समर्थकों द्वारा सेवा पर्व के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह खाचरौद नाका स्थित जीवदया सोसायटी गौशाला में गौसेवा करते हुए गायों को हरा चारा एवं फल खिलाए गए। साथ ही मूक पशु-पक्षियों की सेवा कर समाज को संवेदनशीलता…
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय सहित कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहेब का स्मरण जावरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण के पश्चात आयोजित सभा में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत को समानता, न्याय और संवैधानिक अधिकारों की मजबूत…
– डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति जावरा द्वारा संयुक्त जयंती समारोह का आयोजन जावरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, जावरा के तत्वावधान में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जो प्रात: 9 बजे गीता भवन, खाचरोद नाका से प्रारंभ होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों—गोवर्धननाथ मंदिर, फूटी बावड़ी, पिपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर, कोठी बाजार एवं नीम…
– सांसद बंशीलाल गुर्जर की घोषणा, पूर्वाध्यक्ष सम्मान के साथ सेवा कार्यों की शानदार प्रस्तुति जावरा। सेवा, समर्पण और संस्कारों की प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब जावरा द्वारा रविवार को लायन नेत्र चिकित्सालय परिसर में भव्य पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर एवं विशेष अतिथि के.के. सिंह कालूखेड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ, ध्वज वंदना अर्चना चोपड़ा ने प्रस्तुत की। स्वागत उद्बोधन में क्लब अध्यक्ष लायन यश जैन ने बताया कि स्व. कुंदनमल जी भारतीय द्वारा प्रदत्त भूमि पर…
जावरा/ढोढर। थाना रिंगनोद अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर की गई घेराबंदी, फार्म हाउस के पास दबोचा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में ढोढर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी ने 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कलालिया रोड स्थित…
