• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सम्मान पाने वाले विवेक सिंह राठौर का विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने किया अभिनंदन

July 4, 2026

जावरा में पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर, जमीन विवादों के समाधान के लिए मिले 75 आवेदन

July 4, 2026

जावरा में जर्जर भवन पर चला बुलडोजर, क्या अब बाकी 36 भवनों पर भी होगी कार्रवाई ? बारिश से पहले नपा की बड़ी परीक्षा

July 4, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 4
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में जर्जर भवन पर चला बुलडोजर, क्या अब बाकी 36 भवनों पर भी होगी कार्रवाई ? बारिश से पहले नपा की बड़ी परीक्षा
जावरा

जावरा में जर्जर भवन पर चला बुलडोजर, क्या अब बाकी 36 भवनों पर भी होगी कार्रवाई ? बारिश से पहले नपा की बड़ी परीक्षा

EditorBy EditorJuly 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नपा ने पठान टोली के एक खतरनाक भवन को गिराया गया
– लेकिन शहर में 37 जर्जर भवन चिन्हित होने के बावजूद बाकी पर कार्रवाई का इंतजार
– नागरिकों ने सभी खतरनाक भवनों को हटाने की मांग उठाई।
जावरा। बरसात के मौसम में जर्जर मकानों से होने वाले संभावित हादसों को देखते हुए नगर पालिका परिषद जावरा ने आखिरकार एक खतरनाक भवन पर कार्रवाई करते हुए पठान टोली स्थित जीर्ण-शीर्ण मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन सवाल यह है कि जब नगर पालिका स्वयं 37 जर्जर भवन चिन्हित कर चुकी है, तो क्या कार्रवाई सिर्फ एक भवन तक सीमित रहेगी या बाकी खतरनाक भवनों पर भी बुलडोजर चलेगा?
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जीर्ण-शीर्ण भवनों को हटाने की कार्रवाई के तहत शनिवार को नगर पालिका परिषद जावरा ने पठान टोली क्षेत्र में स्थित एक अत्यंत जर्जर भवन को गिरा दिया। नगर पालिका के अनुसार यह भवन कभी भी ढह सकता था और जन-धन की हानि का कारण बन सकता था। यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनिस एवं नोडल अधिकारी महेशचंद्र सोनी (उपयंत्री) के निर्देश पर प्रभारी इमरानउद्दीन कुरैशी और प्रभारी समयपाल शैलेन्द्र सिंह सोलंकी की मौजूदगी में की गई। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि निकाय क्षेत्र के सर्वे में 37 जर्जर भवनों की पहचान की गई है। सभी भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर स्वयं भवन हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।सवाल जो उठ रहे हैं –
नगर पालिका की यह कार्रवाई निश्चित रूप से सकारात्मक शुरुआत है, लेकिन शहरवासियों का कहना है कि हर साल केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है। यदि प्रशासन ने इस बार एक भवन पर कार्रवाई शुरू की है तो उसे बाकी चिन्हित भवनों पर भी समान सख्ती दिखानी होगी। बरसात के दौरान जर्जर मकानों के गिरने की घटनाएं कई शहरों में जानलेवा साबित हो चुकी हैं। ऐसे में यदि किसी बड़े हादसे का इंतजार किया गया तो इसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।
जनहित का मुद्दा –
शहर के कई मोहल्लों और मुख्य बाजारों में आज भी ऐसे भवन खड़े हैं जो कभी भी ढह सकते हैं। नगर पालिका को केवल नोटिस जारी करने तक सीमित न रहकर सभी चिन्हित भवनों पर समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। जनहित में यह आवश्यक है कि बारिश के बीच किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय पहले ही खतरे को खत्म किया जाए।
Jaora Headlies की बात –
एक भवन पर हुई कार्रवाई स्वागत योग्य है और इसे शहर की सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर माना जा सकता है। लेकिन यदि शेष 36 जर्जर भवनों पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह अभियान अधूरा रह जाएगा। अब शहरवासियों की नजर नगर पालिका पर है कि क्या यह सिर्फ शुरुआत है या फिर कार्रवाई एक भवन तक ही सिमट जाएगी।

Post Views: 5
#CMOjaora #jaora news today #NAGAR PALIKA JAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सम्मान पाने वाले विवेक सिंह राठौर का विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने किया अभिनंदन

July 4, 2026

जावरा में पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर, जमीन विवादों के समाधान के लिए मिले 75 आवेदन

July 4, 2026

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026
Don't Miss
जावरा

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सम्मान पाने वाले विवेक सिंह राठौर का विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने किया अभिनंदन

By EditorJuly 4, 2026

– 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा में सक्रिय योगदान की सराहना, ‘धरती…

जावरा में पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर, जमीन विवादों के समाधान के लिए मिले 75 आवेदन

July 4, 2026

जावरा में जर्जर भवन पर चला बुलडोजर, क्या अब बाकी 36 भवनों पर भी होगी कार्रवाई ? बारिश से पहले नपा की बड़ी परीक्षा

July 4, 2026

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

July 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सम्मान पाने वाले विवेक सिंह राठौर का विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने किया अभिनंदन

July 4, 2026

जावरा में पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर, जमीन विवादों के समाधान के लिए मिले 75 आवेदन

July 4, 2026

जावरा में जर्जर भवन पर चला बुलडोजर, क्या अब बाकी 36 भवनों पर भी होगी कार्रवाई ? बारिश से पहले नपा की बड़ी परीक्षा

July 4, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.