• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना
रतलाम

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

EditorBy EditorJuly 3, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा उपकरणों की जांच में मिली अनियमितताएं, जून में 107 वाहनों से ?8.08 लाख वसूले गए।
रतलाम। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मिशा सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जिलेभर में स्कूल बसों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई बसों में नियमों का उल्लंघन सामने आया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चार वाहनों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक स्कूल बस में गंभीर तकनीकी खामियां मिलने पर उसे तत्काल सुधारकर दोबारा निरीक्षण के लिए पेश करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभाग ने जून माह में अवैध परिवहन के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 107 वाहनों से 8.08 लाख रुपये की वसूली की है।
स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से हुई जांच –
जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एवं परिवहन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी), आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (ङ्करुञ्जष्ठ), प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन और स्पीड गवर्नर की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बसों को सड़क पर चलवाकर स्पीड गवर्नर की कार्यप्रणाली भी जांची गई। साथ ही अग्निशमन यंत्रों को मौके पर चलवाकर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की गई तथा वाहन चालकों और परिचालकों को आपातकालीन परिस्थितियों में उनके उपयोग की जानकारी भी दी गई।चार बसों पर कार्रवाई, 20 हजार रुपये का जुर्माना –
जांच के दौरान एक स्कूल बस का परमिट वैध नहीं पाया गया, जिस पर 5 हजार रुपये का समझौता शुल्क लगाया गया। वहीं तीन अन्य बसों के पीयूसी प्रमाणपत्र वैध नहीं मिलने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल चार वाहनों से 20 हजार रुपये की राशि वसूल की गई।
एक स्कूल बस में मिली गंभीर खामियां –
निरीक्षण के दौरान एक स्कूल वाहन का फर्श और छत क्षतिग्रस्त पाए गए। इसके अलावा वाहन का केबिन, आपातकालीन खिड़की और इमरजेंसी दरवाजा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। परिवहन विभाग ने संबंधित स्कूल संचालक को वाहन की सभी कमियां दूर कर दोबारा निरीक्षण के लिए परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।जून में 107 वाहनों पर भी चला कार्रवाई का डंडा –
परिवहन विभाग ने बताया कि जून 2026 के दौरान जिले में अवैध परिवहन एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कर बकाया, बिना वैध बीमा, बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना पीयूसी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, सीट बेल्ट नियमों का उल्लंघन तथा ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 107 वाहनों से 3 लाख 57 हजार रुपये का समझौता शुल्क तथा 4 लाख 51 हजार 539 रुपये मोटरयान कर के रूप में वसूला गया। इस प्रकार जून माह में कुल 8 लाख 8 हजार 539 रुपये शासन के पक्ष में जमा कराए गए।
सुरक्षा नियमों से समझौता नहीं –
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बसों सहित सभी व्यावसायिक वाहनों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों और संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 42
#Ratlam news today #RTO Ratlam #SCHOOL bus
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम जंक्शन पर DRI  की बड़ी कार्रवाई : 1.60 करोड़ की एम्फेटामाइन के साथ नाइजीरियन महिला तस्कर गिरफ्तार

August 7, 2026

रतलाम के सिंदूरकिया में 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; शव रखकर परिजनों ने किया फोरलेन जाम

August 4, 2026
Don't Miss
जावरा

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By EditorAugust 15, 2026

– ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां – डॉ.…

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.