• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

July 3, 2026

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 3
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जावरा

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorJuly 3, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 18 वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ
– पुराने अनुभवी अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति देने की अपील
– मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में रैली, धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी
जावरा। प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर जारी नए आदेश के विरोध में शुक्रवार को आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश के नेतृत्व में जावरा में प्रदर्शन किया गया। संघ के रतलाम जिला अध्यक्ष के.के. सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचे और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सहदेव मोरे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नियुक्ति आदेश के बिंदु 2.4 में 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस एवं नियमित मानदेय की अनिवार्यता रखकर वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनका कहना है कि पिछले 18 वर्षों से निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवाएं देने वाले हजारों अतिथि शिक्षक इस शर्त के कारण नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या और पोर्टल में हैं तकनिकी खामियां –
संघ का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या, पोर्टल की तकनीकी खामियों तथा अन्य कारणों से कई शिक्षकों की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हो सकी। ऐसे में उन्हें नियुक्ति से वंचित करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि वर्तमान आदेश में संशोधन नहीं किया गया तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन, रैली, ज्ञापन और भूख हड़ताल की जाएगी।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें –
– नियुक्ति आदेश के बिंदु 2.4 में दी गई 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस एवं नियमित मानदेय की शर्त पुराने अनुभवी अतिथि शिक्षकों के लिए पूरी तरह समाप्त की जाए।
– जिन शिक्षकों की वर्ष 2025-26 में किसी कारण ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हो सकी, उन्हें उपस्थिति पंजी के आधार पर ऑफलाइन मानदेय प्रदान किया जाए।
– पिछले सत्र में नियमित नियुक्ति, स्थानांतरण, उच्च पद प्रभार अथवा अतिशेष शिक्षकों के कारण हटाए गए अतिथि शिक्षकों को उसी विद्यालय में पुन: रिक्त पद होने पर जॉइनिंग का अवसर दिया जाए।
– जिन विद्यालयों में स्वीकृत पदों की संख्या कम दर्शाकर पोर्टल पर केवल एक पद रिक्त दिखाया जा रहा है, वहां पूर्व की तरह सभी रिक्तियां प्रदर्शित की जाएं।
– पूर्व वर्षों में कार्य कर चुके अनुभवी अतिथि शिक्षकों को कार्य अनुभव के आधार पर पुन: नियुक्ति दी जाए।
अतिथि शिक्षकों ने कहा कि सरकार को वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे अनुभवी शिक्षकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Post Views: 3
#education #guest facaulty #jaora news today #jaoranews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026

तहसीलदार का आदेश बेअसर! 20 दिन से खेत का रास्ता बंद, बुआई ठप; पथराव की कोशिश और विवाद के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

July 2, 2026
Don't Miss
रतलाम

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

By EditorJuly 3, 2026

– स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा उपकरणों की जांच में मिली अनियमितताएं, जून…

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी! स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना

July 3, 2026

90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की शर्त हटाने की मांग : जावरा में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

July 3, 2026

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.