Author: Editor

– बिना रास्ते के सड़क निर्माण : 95 प्रतिशत छात्र गायब, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल – क्या बगैर अनुमति के कैसे खोदी ठेकेदार ने सड़क ? या बिना समस्या जाने ही कॉलेज ने दे दी अनुमति – अब बड़ा सवाल … जिम्मेदार कोन ? प्राचार्य, सिविल डिपार्टमेेंट हेड या ठेकेदार जावरा। जिले का एकमात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज, जहां से वर्षों में कई काबिल इंजीनियर निकले—आज खुद बुनियादी व्यवस्था की विफलता का उदाहरण बनता जा रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज में तब्दील होने का सपना भले अधूरा रह गया हो, लेकिन मौजूदा हालात इस संस्थान की साख पर भी सवाल खड़े…

Read More

– नोट में लगाए गंभीर आरोप, रातभर पटवारियोंने थाने पर दिया धरना – सुबह से लेकर शाम तक मांग पूरी नही होने तक रुका पोस्टमार्टम रतलाम। जिले की आलोट तहसील अंतर्गत पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी (हल्का क्रमांक 34) की 21 अप्रैल को हुई आत्महत्या के मामले में अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, कलेक्टर मिशा सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। मृतक पटवारी द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में नक्शा बटांकन, मौका रिपोर्ट, पंचनामा एवं बटांकन फर्द में बदलाव के लिए दबाव बनाए जाने का उल्लेख किया…

Read More

– पवन पाटनी पर हमला, विरोध में व्यापारियों ने 13 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन – अरनियापीथा मंडी बंद रही, लहसुन मंडी के व्यापारियों ने नहीं बंद की मंडी जावरा। मंडी के वरिष्ठ व्यापारी पवन पाटनी के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे व्यापारी वर्ग में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है। जाहीद मेवाती द्वारा की गई इस घटना को व्यापारियों ने न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बताया, बल्कि मंडी की साख पर सीधा आघात माना है। हालाकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं, बावजूद मंडी व्यापारियों का आक्रोश और विरोध जारी हैं। घटना…

Read More

– प्रताडऩा से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, रतलाम निवास पर दी जान रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से सामने आए पटवारी आत्महत्या मामले ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। मृतक की पहचान आलोट के हल्का नंबर 34 के पटवारी रविशंकर खराड़ी के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि पटवारी ने रतलाम स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया…

Read More

– बढ़ते तापमान के आगे झुका प्रशासन, बच्चों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता – अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे जिले के सभी स्कूल रतलाम। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने आखिरकार प्रशासन को एक और बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया है। कलेक्टर द्वारा मंगलवार को जारी संशोधित आदेश में एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब रतलाम जिले के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। पहले जारी आदेश में बदलाव करते हुए यह नया समय…

Read More

– हम्माल की दबंगई पर व्यापारियों का पलटवार — बिना लाइसेंस काम पर रोक, – आईडी ब्लॉक तक की चेतावनी, अब नहीं चलेगी मनमानी जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की कृषि उपज मंडी में अब हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। खुलेआम मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों के बीच व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गेहूं व्यापारी पवन पाटनी पर हुए हमले के बाद मंडी में दबंगई बनाम अनुशासन की सीधी लड़ाई शुरू हो गई हैं और अब व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि या तो व्यवस्था सुधरेगी, या आंदोलन उग्र होगा।…

Read More

– गेहूं खरीदी में गड़बड़ी, स्लॉट नहीं मिलने और फसल रिजेक्ट होने से किसानों में भारी आक्रोश जावरा। प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान व्यवस्था में किसानों की स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गई है। उन्होंने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत कर फसल उगाता है, इस उम्मीद के साथ कि उसे उसकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके और देश के लिए अन्न उत्पादन जारी रख…

Read More

– ध्वजारोहण, रूद्राभिषेक और महाआरती के बाद रामबाग मैदान में हुई महाप्रसादी जावरा। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम का प्राकट्योत्सव रविवार को जावरा में सर्वब्राह्मण समाजजन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवारिया स्थित श्री गोवर्धननाथ मंदिर में भगवान श्री परशुराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान समाजजनों ने भक्ति भाव से रूद्राभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में ध्वजारोहण और यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भगवान की भव्य महाआरती की गई,…

Read More

– निर्धारित मेन्यू अनुसार पोषण आहार नहीं देने पर अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी, बैठक में दिए कड़े निर्देश जावरा। कलेक्टर के निर्देशन में जिले में संचालित व्यवस्थाओं की निगरानी के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर अनियमितता सामने आई, जहां पूरक पोषण आहार, नाश्ता एवं भोजन सेवाएं बाधित पाई गईं। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना जावरा ग्रामीण की परियोजना अधिकारी अंकिता पाटीदार द्वारा जनपद सभागृह जावरा में अनुबंधित सभी स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समूहों को…

Read More

– प्रकटोत्सव पर दो दिवसीय भव्य आयोजन, रविवार को अभिषेक व महाआरती जावरा। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर जावरा शहर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पूरे शहर में धार्मिक माहौल और जयघोष की गूंज रही। भगवान परशुराम के भजनों के साथ समाजजनों ने शहरभर में वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते हुए जयघोष के साथ रैली निकाली। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन को लेकर शहर में पहले से ही जबरदस्त तैयारियां की…

Read More