Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– उज्जैन के बडऩगर में दिल दहला देने वाला हादसा – सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, 4 लाख सहायता के निर्देश बडऩगर। उज्जैन जिले के बडऩगर तहसील के झलारिया गांव में 3 वर्षीय मासूम भागीरथ की बोरवेल में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। नन्हे भागीरथ की मौत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे…
हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका
– 2022-23 के चुनाव को 2026 में चुनौती, कोर्ट सख्त : लापरवाही का लाभ नहीं मिलेगा – कोर्ट ने कहा तीन साल से अधिक का कार्यकाल बीत चुका हैं, अब हस्तक्षेप उचित नहीं जावरा/इंदौर। मध्यप्रदेश की नगरीय राजनीति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने बड़ा और निर्णायक आदेश पारित किया है। जिसके बाद अब नोटिफिकेशन के अभाव में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों पर लटकी तलवार की धार कम हो गई हैं। गजट नोटिफिकेशन के अभाव में पूर्व में याचिकाकर्ता रुमकण राजेश धाकड़ की याचिका पर हाईकोर्ट ने जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम…
– सिंहस्थ 2028 सिर्फ आयोजन नहीं, सिस्टम की परीक्षा है और हवाई कनेक्टिविटी उसकी सबसे बड़ी कसौटी। – उज्जैन को एयरपोर्ट, रतलाम में नई हवाई पट्टी की बात : लेकिन जावरा अब भी उपेक्षित – मालवा बन रहा टूरिज्म हब, लेकिन हवाई सुविधाएं पीछे—घोषणाएं तेज, जमीनी काम धीमा रतलाम/जावरा। मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाले उज्जैन में हालही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एयरपोर्ट की घोषणा की हैं, वहीं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने भी रतलाम में नई हवाई पट्टी विकसित करने की बात रखी हैं। लेकिन इन सभी के बीच जावरा जैसे बड़े और…
– केबीनेट मंत्री चेतन काश्यप ने ली अधिकारियों की बैठक रतलाम। रतलाम जिले में धार्मिक एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक को भव्य एवं आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर मिशासिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इंजीनियरों द्वारा दोनों मंदिर परिसरों के विकास का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पर्यटन आकर्षण को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई।कालिका…
– सत्ता के नेता दे रहे संरक्षण, क्या यही है रामराज्य : इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल मंदसौर/भोपाल। मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और कथित राजनीतिक संरक्षण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के 23 साल के शासन में प्रदेश की नदियों का सबसे ज्यादा दोहन हुआ है, जिसमें सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत रही है। नदियों को छलनी कर रहे माफिया – अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर से लेकर नीमच तक नर्मदा, चंबल सहित सैकड़ों नदियों का अवैध खनन…
– होटल वीएसके इन ग्राउड पर होगा आयोजन, 20 अप्रैल तक होंगे प्रवचन जावरा । सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु 10 अप्रैल से जावरा में भव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रवचन कार्यक्रम Hotel VSK Inn ग्राउंड, महू-नीमच रोड पर आयोजित होगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रचारिका भक्ति मति सुश्री धामेश्वरी दीदी द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। दीदी जी गुरु आज्ञा का पालन करते हुए निरंतर सनातन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार कर रही हैं तथा मानव जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर करने का कार्य कर…
ढाई साल तक सोया प्रशासन, अब जागा ! भैसाना सरपंच को शासकीय जमीन घोटाले में जारी किया धारा 40 का नोटिस
– सीईओ के नाम पर वसूली के आरोप, 2023 से लंबित शिकायत पर आखिरकार अब जाकर हुई कार्रवाई – लोकायुक्त ने भी सरपंच पर दर्ज करवाई हैं एफआईआर जावरा। ग्राम पंचायत भैसाना की सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में आखिरकार ढाई साल बाद प्रशासन की नींद खुली है। वर्ष 2023 से लंबित शिकायत में आरोप है कि सरपंच द्वारा शासकीय भूमि को अवैध रूप से पट्टे पर वितरित किया गया और इसके बदले में सीईओ जनपद पंचायत जावरा के नाम पर रुपए की मांग की गई। जिसका ऑडियों और विडियों भी जमकर वायरल हुआ था। इस मामले में…
– वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, ध्वजारोहण व आतिशबाजी जावरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद्रजी मेहरा के निज निवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी कर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं को दिया संदेश – वरिष्ठ…
-इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन से हुए सम्मानित, डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया जावरा का मान जावरा। लायंस क्लब जावरा के सक्रिय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता एमजेएफ लायन यश जैन को उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता के लिए लायंस इंटरनेशनल द्वारा वर्ष 2025-2026 हेतु इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान लायंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ए.पी. सिंह द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को प्रदान किया जाता है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित मल्टीपल अवॉर्ड इंटरव्यू में भी यश जैन ने शानदार प्रदर्शन करते…
जावरा में शिक्षा को मिला नया बल : 5.5 करोड़ से अधिक की सौगात, छात्रावास और विद्यालय भवन स्वीकृत
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास रंग लाए, क्षेत्र में खुशी की लहर जावरा। विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से क्षेत्र को साढ़े पांच करोड़ रुपए से अधिक की बड़ी सौगात मिली है। एक छात्रावास और एक विद्यालय भवन की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उल्लेखनीय हैं कि विधायक डॉ. पांडेय द्वारा लंबे समय से शैक्षणिक संस्थाओं को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के भवनविहीन होने की…
