• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर, जमीन विवादों के समाधान के लिए मिले 75 आवेदन
जावरा

जावरा में पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर, जमीन विवादों के समाधान के लिए मिले 75 आवेदन

EditorBy EditorJuly 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– खेत सीमांकन, रास्तों और राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई, कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण, बाकी का होगा समयबद्ध समाधान
जावरा। किसानों और आम नागरिकों के खेतों की सीमाओं, रास्तों तथा अन्य राजस्व संबंधी विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त समाधान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य भूमि विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाकर अनावश्यक विवाद और न्यायालयीन प्रक्रियाओं को कम करना है।संयुक्त शिविर में मिले 75 आवेदन –
इसी क्रम में जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र में विशेष संयुक्त शिविर आयोजित किया गया, जहां पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनीं। शिविर के दौरान जावरा एवं कालूखेड़ा थाना क्षेत्र से कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण किया जाएगा, जबकि कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।छोटे विवाद बड़े कानूनी विवादों में न बदले –
शिविर का प्रमुख उद्देश्य खेतों के सीमांकन, रास्तों और अन्य भूमि संबंधी विवादों का शीघ्र निपटारा कर किसानों को राहत प्रदान करना है, ताकि छोटे विवाद बड़े कानूनी विवादों में न बदलें। शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान, तहसीलदार सहदेव मोरे, एडीपीओ सुनील खेर, औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया, शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, चौकी प्रभारी कन्हैया अवस्या, सरसी चौकी प्रभारी अय्यूब खान, राजस्व विभाग के पटवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस एवं राजस्व विभाग की इस संयुक्त पहल का किसानों और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर वर्षों से लंबित भूमि विवादों का भी जल्द और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

Post Views: 57
#jamin vivad #jaora news today #POLICE #ratlampolice #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.