Author: Editor

– प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान, उज्जवल भविष्य के लिए किया गया प्रेरित जावरा। महिला एवं बाल विकास परियोजना जावरा अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी बालिका दिवस का आयोजन नगर पालिका जावरा के मीटिंग हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राम निवास बुधौलिया के निर्देशानुसार एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती अंकिता पाटीदार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिका दुर्गा ने प्रेरणादायक उद्बोधन दिया तथा योजना पर आधारित सुंदर कविता का पाठ कर उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया,…

Read More

– 4 साल से नहीं बढ़ी मजदूरी, 16 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान,  प्रशासन पर अनदेखी का आरोप – हम्माल एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन जावरा। कृषि उपज मंडी अरनियापीठा में काम करने वाले हम्मालों ने अपनी मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में मंडी हम्माल एसोसिएशन द्वारा शनिवार को मंडी सचिव के नाम तहसीलदार सहदेव मौरे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 14 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं हुई, तो 16 मई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।…

Read More

– राहुल ओस्तवाल मित्र मंडल ने किया जोरदार अभिनंदन, जयकारों से गूंजा रेलवे स्टेशन जावरा। इंदौर के लोकप्रिय विधायक गोलू शुक्ला द्वारा आयोजित खाटू श्याम जी की धार्मिक यात्रा के तहत वे श्रद्धालुओं के साथ इंदौर से खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रा का उत्साह देखते ही बन रहा था और श्रद्धालु पूरे जोश व आस्था के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान जावरा रेलवे स्टेशन पर विधायक गोलू शुक्ला का भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। यहां राहुल ओस्तवाल मित्र मंडल द्वारा जोरदार अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु…

Read More

रतलाम। राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत सम्मान किया। प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर ने मंत्री श्री काश्यप को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। प्राधिकरण पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, सोना शर्मा एवं नंदकिशोर पंवार सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मोर्चा,…

Read More

– मियाद खत्म : फिर भी आदेश जारी! किसानों ने कहा—मरी प्रक्रिया को जिंदा कर रहा प्रशासन – जन संघर्ष समिति ने धारा 11 और 19 को शून्य घोषित करने सौंपा ज्ञापन – 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगे तो अब कोर्ट जाएगी समिति जावरा। उज्जैन से जावरा तक बनने नवीन फोरलने की जमीन अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर जन संर्घष समिति मैदान में उतर आई हैं। ग्राम भूतेड़ा, सुजावता और बामनखेड़ी सेजावता की कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर अब मामला गरमा गया है। जन संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन पर कानून को ताक पर रखकर किसानों…

Read More

– प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा, हवन-यज्ञ व महाआरती के साथ हुआ समापन जावरा। सकल पंच धाकड़ समाज, नरसिंहपुरा जावरा द्वारा नरसिंह मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—हाथी खाना,  भड्भुन्जा चौक, पुल बाजार, बजाज खाना, घंटाघर चौराहा , पिपली बाजार से फूटी बावड़ी से होती हुई पुन: नरसिंह मंदिर पहुंची।यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं युवक-युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। विशेष आकर्षण…

Read More

– चयनित खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण पदक किए अपने नाम – कोलकाता में मध्यप्रदेश की टीम को करेंगे प्रतिनिधित्व जावरा। मध्य प्रदेश अमेचर कराते एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 25 से 27 अप्रैल तक धार स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रतलाम मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तीन खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। संस्था के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कोच बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में माही हाड़ा, वैष्णवी आर्य एवं देवांश राठौड़ ने स्वर्ण पदक हासिल…

Read More

– जागनाथ महादेव मंदिर से निकाली पैदल यात्रा, तहसील तक पहुंच सौंपा ज्ञापन – संतो के सानिध्य में रैली में शामिल हुए सैंकड़ों गौ भक्त जावरा। गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सोमवार को जावरा में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशव्यापी अभियान की कड़ी में यहां भी सैकड़ों गौभक्तों, संतों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सहदेव मौरे को सौंपा गया, जिसमें गौवंश को संवैधानिक दर्जा देने और केंद्र में गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की मांग…

Read More

– 11+ परीक्षा में शानदार सफलता, देश के टॉप ग्रामर स्कूल में मिला प्रवेश, दो साल की मेहनत लाई रंग जावरा/लंदन। प्रतिभा किसी सीमाओं की मोहताज नहीं होती, इस बात को जावरा के हर्ष सेठिया ने सच साबित कर दिखाया है। इंग्लैंड में सेकेंडरी स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतिष्ठित 11+ प्रतियोगी परीक्षा में हर्ष ने 4814 विद्यार्थियों के बीच सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंदन निवासी, जावरा मूल के गोविंद-भारती सेठिया के पुत्र एवं रामचंद्र-कलावती सेठिया के पौत्र हर्ष सेठिया ने इस कठिन परीक्षा में टॉप कर देश के चुनिंदा ग्रामर स्कूलों में…

Read More

– भीषण गर्मी में 4-6 घंटे की अघोषित कटौती से जनता बेहाल, आंदोलन की चेतावनी जावरा। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बुधवार को बिजली पीडि़त उपभोक्ता समिति ने नवागत तहसीलदार सहदेव मौरे को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। ज्ञापन में समिति ने बताया कि झुलसाती गर्मी में पंखे और कूलर ही राहत का सहारा हैं, लेकिन विद्युत कंपनी द्वारा रोजाना 4 से 6 घंटे तक बिना सूचना बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे आमजन पसीने से तरबतर होकर परेशान हो रहे…

Read More