• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!

November 10, 2026

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में चार दिवसीय दीपावली महोत्सव की धूम, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!
एक्सक्लूसिव

जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!

EditorBy EditorNovember 10, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रतलाम से आए विशेष केमिकल के बाद बुझी आग
– दुकानदारों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
– अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों पर उठे गंभीर सवाल ?
जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर स्थित होटल ज़ोयो के सामने स्थित जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में लगी भीषण आग ने अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। आग इतनी विकराल हुई कि टायर की दुकान के साथ समीप खड़ी एक कार भी जलकर राख हो गई। पहली फायर ब्रिगेड तकनीकी खराबी के चलते लौट गई, दूसरी भी आग पर काबू नहीं पा सकी। आखिरकार जावरा, रतलाम, पिपलोदा और नामली से फायर लॉरियां बुलानी पड़ीं। 25 से अधिक पानी के फेरों और रतलाम से आई फायर लॉरी के विशेष केमिकल के इस्तेमाल के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सवाल यह है कि यदि समय पर अतिरिक्त संसाधन और दूसरे शहरों की मदद नहीं मिलती तो नुकसान कितना बड़ा हो सकता था?

चार शहर की दमकलो ने मिलकर पाया आग पर काबू

टायरों में लगी आग ने लिया विकराल रूप, आसमान में छाए काले धुएं के गुबार –
जावरा में जैन ढाबे के समीप स्थित टायर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान के पीछे खुले स्थान पर रखे टायरों में अज्ञात कारणों से आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टायरों से उठती ऊंची लपटें दुकान और आसपास के हिस्सों तक पहुंच गईं। आसमान में काले धुएं के घने गुबार छा गए और दूर-दूर तक लोगों का ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित हुआ। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लपटें समीप स्थित जैन ढाबे तक पहुंच गई थीं।

आग के चलते इस तरह उठ रहे थे आग के गुबार और धुए के गुबार

पहली फायर ब्रिगेड में तकनीकी खराबी, दूसरी भी रही नाकाम –
घटना की सूचना पर जावरा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। इसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो सकी। लगातार बढ़ती आग और उठती लपटों के बीच स्थिति गंभीर होती चली गई। आखिरकार दूसरे शहरों से भी फायर लॉरियां बुलाने की आवश्यकता पड़ी। यहां सबसे बड़ा सवाल जावरा की अग्निशमन व्यवस्था को लेकर खड़ा होता है। शहर में आग जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक स्थिति क्या है? यदि पहली ही फायर ब्रिगेड तकनीकी खराबी के कारण लौट जाए और दूसरी भी आग पर काबू न पा सके तो आपातकालीन व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
चार शहरों से पहुंचीं फायर लॉरियां, 25 से अधिक फेरे लगाने पड़े –
आग की गंभीरता को देखते हुए जावरा के साथ रतलाम, पिपलोदा और नामली से भी फायर लॉरियां बुलाई गईं। आग बुझाने के लिए लगातार पानी की व्यवस्था की जाती रही। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के पिता मोहम्मद यूसुफ कड़पा के इसी रोड़ पर स्थित खेत पर लगे ट्यूबवेल से फायर लॉरियों को पानी उपलब्ध कराया जाता रहा। सभी फायर लॉरियां लगातार पानी लेकर घटनास्थल तक पहुंचती रहीं। बताया गया कि आग पर काबू पाने के लिए 25 से अधिक पानी के फेरे लगाने पड़े, लेकिन इसके बावजूद टायरों में सुलग रही आग को नियंत्रित करना आसान नहीं था।
रतलाम से आए केमिकल ने दिखाई असर, तब जाकर बुझी आग –
लगातार पानी डालने के बावजूद आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पा रहा था। आखिरकार रतलाम से पहुंची फायर लॉरी में उपलब्ध विशेष केमिकल का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, जलते हुए टायरों और मलबे को फैलाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई, ताकि अंदर तक सुलग रही आग को बुझाया जा सके और दोबारा आग भड़कने की आशंका को कम किया जा सके।
दुकान के साथ कार भी जलकर राख, भारी नुकसान –
इस भीषण अग्निकांड में टायर की दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। आग की चपेट में आने से समीप खड़ी एक अटिंका कार भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान में रखे टायरों और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा। इस आगजनी में कुल कितना नुकसान हुआ हैं, इसकी जांच जारी हैं। आधिकारिक आंकड़े मिलने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।

दुकान के समीप राखी कार भी हुई जलकर खाक

आसपास के दुकानदारों की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान –
इस पूरी घटना के बीच आसपास के दुकानदारों की तत्परता भी सामने आई। आग फैलते देख दुकानदारों ने टायर की दुकान के समीप रखा अन्य सामान समय रहते हटाना शुरू कर दिया। उनकी इस सूझबूझ और सतर्कता के चलते आसपास की अन्य दुकानों और सामान को आग की चपेट में आने से बचाने में मदद मिली। यदि समय रहते यह सामान नहीं हटाया जाता तो आग और अधिक फैल सकती थी तथा नुकसान का दायरा बढ़ सकता था।
तहसीलदार, पटवारी, पुलिस और नगरपालिका अमला रहा मौजूद –
घटनास्थल पर तहसीलदार पंकज पवैया, पटवारी पंकज राठौर, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के जवान और नगरपालिका का अमला मौजूद रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर स्थिति पर नजर रखी तथा आग बुझाने की कार्रवाई में आवश्यक समन्वय किया।

आग पर काबू करते दमकल कर्मचारी और मोजूद लोगो की भीड़

चार शहरों की मदद और 25 से अधिक फेरे… क्या जावरा की अग्निशमन व्यवस्था पर्याप्त है ? –
इस अग्निकांड ने जावरा की आपातकालीन अग्निशमन व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली फायर ब्रिगेड तकनीकी खराबी के कारण लौट गई। दूसरी फायर ब्रिगेड भी आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद रतलाम, पिपलोदा और नामली से फायर लॉरियां बुलानी पड़ीं। करीब 25 से अधिक पानी के फेरे लगाने पड़े और अंतत: रतलाम से आए विशेष केमिकल के इस्तेमाल के बाद आग बुझाई जा सकी। यह घटना केवल एक दुकान में लगी आग तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की आपातकालीन तैयारियों की भी परीक्षा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि किसी बड़े आवासीय क्षेत्र, बाजार या संवेदनशील संस्थान में ऐसी घटना हो जाए तो क्या जावरा की मौजूदा अग्निशमन व्यवस्था तत्काल और प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए तैयार है? नगरपालिका को अपनी फायर ब्रिगेड की तकनीकी स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, वाहनों के रखरखाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए। आग जैसी घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। उस समय यदि संसाधन ही जवाब दे जाएं तो नुकसान को रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कई सवाल छोड़ गई यह घटना! –
इस अग्निकांड में स्थानीय दुकानदारों की तत्परता, ट्यूबवेल से लगातार पानी की उपलब्धता, प्रशासनिक अमले की मौजूदगी और दूसरे शहरों से पहुंची फायर लॉरियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आग लगने के वास्तविक कारणों और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जाना शेष है। जावरा को अब केवल आग बुझाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था चाहिए जो आग लगते ही बिना किसी तकनीकी बाधा के तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर सके।

Post Views: 1
#FireIncident #FireNews #jaora news #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में चार दिवसीय दीपावली महोत्सव की धूम, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 8, 2026

जावरा में रूप चौदस की धूम, अजय और एंजल सैलून में देर रात तक उमड़ी ग्राहकों की भीड़

November 7, 2026
Don't Miss
एक्सक्लूसिव

जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!

By EditorNovember 10, 2026

– रतलाम से आए विशेष केमिकल के बाद बुझी आग – दुकानदारों की सूझबूझ से…

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में चार दिवसीय दीपावली महोत्सव की धूम, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 8, 2026

जावरा में रूप चौदस की धूम, अजय और एंजल सैलून में देर रात तक उमड़ी ग्राहकों की भीड़

November 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा अग्निकांड : टायर की दुकान के साथ कार जलकर राख, चार शहरों से बुलानी पड़ी मदद, 25 से अधिक फेरे लगाने के बाद बुझी आग!

November 10, 2026

🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | जैन ढाबे के पास टायर की दुकान में भीषण आग, लगातार विकराल हो रही लपटें,

November 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में चार दिवसीय दीपावली महोत्सव की धूम, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.