– 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और वन सुरक्षा में सक्रिय योगदान की सराहना, ‘धरती के आंचल में सुरक्षित मानव जीवन’ पुस्तक भी की भेंट
जावरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग द्वारा पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण प्रेमी विवेक सिंह राठौर (पिपलोदा) का जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने उनके निवास पर पहुंचकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विवेक सिंह राठौर पिछले लगभग 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी वर्षों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों भोपाल में पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए यह प्रेरणादायक उपलब्धि है।
विधायक को भेंट की पुस्तक –
सम्मान समारोह के दौरान विवेक सिंह राठौर ने अपनी पांचवीं पुस्तक ‘धरती के आंचल में सुरक्षित मानव जीवन’ विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय को भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक सेठिया, नेपाल सिंह डोडिया, बालाराम पाटीदार, नवराज सिंह शक्तावत सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

