Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
सेंट पॉल के विद्यार्थियों ने की अंतरिक्ष की आभासी यात्रा, अंतरिक्ष के रहस्यों और चन्द्रमा की सतह को करीब से देखा
जावरा। प्राचीन समय में कहा जाता था कि चांद पर जाना मुश्किल है तथा सितारों की दुनियां निहारना बस एक ख्वाब है। बीते दिनों स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कुल में पोलाड ग्रुुप और सेंट पॉल जावरा के संयोजन से विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष की आभासी यात्रा की। जहां उन्होंने अतंरिक्ष के रहस्यों एवं चंद्रमा की सतह को करीब से देखा व जाना। अंतरिक्ष में चंद्रयान और अन्य यंत्रों द्वारा किस प्रकार जानकारी संप्रेषित की जाती है यह जानकर हैरानी और आश्चर्य से बच्चों ने कई बार प्रश्न किए। प्रश्नों के संतुलित उत्तर से बच्चे संतुष्ट हुए। https://youtu.be/TNuBWadE4Vw?si=cRzKidUjDNCvPOWp संस्था प्राचार्य देवेन्द्र मूणत…
– सिंचाई के क्षैत्र में 20 सालों में बढ़ा 4382 हैक्टेयर सिंचाई का रकबा जावरा। प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति देने से जावरा विधानसभा क्षेत्र में गत 20 वर्षों में 4382 हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ गया है। क्षेत्र में 19 हाईस्कूल व हायरसेकंडरी स्कूलों में स्वंय के भवन नही होने से स्वीकृति के प्रयास किये जा रहे है। उक्त आशय की विभिन्न जानकारियां विभागीय मंत्रीगणों ने विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा विधानसभा में उठाये विभिन्न प्रश्नों के जवाब में दी। डॉ पांडेय के जावरा विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं के सम्बंधित प्रश्न पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम…
– नासिक में सकल जैन संघ द्वारा जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय उपाध्याय श्री गौतममुनिजी मसा की उपस्थिति में किया अलंकृत जावरा। संत समाज को लगातार नई दिशा देते हुए अपनी वाणी से जन-जन का कल्याण करते हुए शासनाधिपति भगवान महावीर स्वामी के संदेश से जन सेवा, मानव सेवा ओर जीवदया के प्रतिपालन का बोध कराते हुए समाज का उद्दार करते है, ऐसे ही जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंतश्री कमलमुनिजी मसा कमलेश को शासन प्रभावक की उपाधि से नासिक सकल जैन संघ द्वारा जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय उपाध्यायश्री गौतममुनि जी मसा आदि ठाणा कि उपस्थित में अलंकृत किया गया। इस…
शहर के दीपक मेहरा ने पावर लिफ्टिंग और बैंच प्रेस प्रतियोगिता में पाया गोल्ड और सिल्वर मेडल, शहर और परिवार को किया गोरान्वित
– रतलाम में आयोजित प्रतियोगिता में की थी सहभागिता जावरा। शहर के होनहार दीपक मेहरा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता सहित नगर का नाम रोशन कर रहे है। हाल ही में रतलाम में जिला पावर लिफ्टिंग अेौर बैंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें आयरन जीम के दीपक मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 65 किलो से 75 किलो वजन मै गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किए। https://youtu.be/TNuBWadE4Vw?si=NjFQOgqIYRO35ay7 उक्त प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के लगभग 70 से 80 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। दीपक ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 355 किलो ग्राम तथा बैंच प्रेस प्रतियोगिता में 100 किलो…
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के साथ मानव सेवा समिति पदाधिकारियों ने किया रक्तदाताओं का सम्मान जावरा। भाजपा के पूर्र्व पार्षद स्व. गोपाल मोदी (पहलवान) की स्मृति में अग्रवाल महासभा की प्रेरणा एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से पिपली बाजार स्थित जैन पंचायती नोहरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर के समापन पर अतिथि के रुप में विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय मौजुद रहे। विधायक के साथ मानव सेवा समिति के मोहनलाल मुरलीवाला, गोविंद काका, राजकुमार सुराणा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। विधायक डॉ. पांडेय द्वारा स्व. गोपाल मोदी के…
विकसित भारत संकल्प यात्रा का दुसरा चरण शुरु, जावरा में दो स्थानों पर लगाए शिविर – हितग्राहियों को बांटे लाभ पत्र, लाड़ली लक्ष्मी को किया सम्मानित जावरा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार प्रतिदिन 20 घण्टे देश की सेवा समाज के उत्थान के कार्यो में निरंतर लगे हुए है। उसी प्रकार हमारे क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय जी अपने अथक प्रयासों से जावरा के विकास कार्यो में लगे हुए है, जिसका उदाहरण है कि वर्तमान में जावरा नगर को सिविल हास्पिटल महिला हास्पिटल, सीएम राईस, आईटीआई कॉलेज एवं शुगर मील स्थित भूमि पर औद्योगिक इकाई जैसी सौगात जावरा नगर…
जावरा। एकात्मक मानवतावाद के प्रणेता तथा भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश में एक नया विचार उत्पन्न किया एक नए राजनीतिक विचारधारा के साथ भारत को एक नई दिशा प्रदान की आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें सादर वंदन करते हैं। यह बात गांव चलो अभियान के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश पालीवाल ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गांव चलो अभियान के अंतर्गत बुथ क्रमांक 112 एवं 113 बड़ायला चौरासी मण्डल पिपलोदा मे गाँव चलो अभीयान के तहत सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रवासी कार्यकर्ता के बालाराम पाटीदार एवं राधे पाटीदार भी शामिल…
सुजापुर स्थित पहाड़ी पर सात दिवसीय भागवत कथा 12 से होगी प्रारंभ, कथा प्रवक्ता भीमाशंकर शास्त्री के मुखारबिन्द से बहेगी धर्म की गंगा
जावरा। श्री अम्बे माता मंदिर सुजापुर पर 17 वां ज्ञान गंगा महोत्सव के तहत सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कन्हैयालाल राठौड़, राधेश्याम राठौड़ परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 12 फरवरी से 18 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा का रसपान गौ भक्त अन्र्तराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पं. भीमाशंकर शास्त्री अपने मुखारविन्द से करावेंगे। 18 फरवरी को पूर्णाहूति के साथ कलश व चुनर यात्रा निकाली जाएगी साथ ही प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कथा में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल…
जावरा। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता का संदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया और आज भारतीय जनता पार्टी की सभी जगह सरकार है जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करते हुए समाज का उत्थान कर रही है। उपरोक्त विचार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी ने जीनियस पब्लिक स्कूल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावर, महामंत्री सोनू यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, अशोक मोंगा, अजयसिंह भाटी, देवेन्द्र भटनागर, प्रदीप तिवारी, चंद्रप्रकाश सोलंकी, रजत…
थ्रेसर चुराने वाले सीसीटीवी की मदद से धराए, पुलिस ने 12 घंटे में किया पर्दाफाश, मामले में तीन आरोपी गिरफ़्तार, चोरी का मास्टर माईंड हुआ फरार
जावरा। बड़ावदा में थ्रेसर मशीन चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 12 घंटों में पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में करीब 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थे्रसर मशीन, एक सोनालिका ट्रेक्टर बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद बड़ावदा के पिछे अशोक चौधऱी की पड़त जमीन में खड़ी थ्रेशर मशीन जांगिड़ कंपनी को सुबह करीब 07.00 से 07.20 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गये । फरियादी पंकज राठौर की रिपोर्ट पर थाना…
