Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। एकात्मक मानवतावाद के प्रणेता तथा भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश में एक नया विचार उत्पन्न किया एक नए राजनीतिक विचारधारा के साथ भारत को एक नई दिशा प्रदान की आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें सादर वंदन करते हैं। यह बात गांव चलो अभियान के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश पालीवाल ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गांव चलो अभियान के अंतर्गत बुथ क्रमांक 112 एवं 113 बड़ायला चौरासी मण्डल पिपलोदा मे गाँव चलो अभीयान के तहत सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रवासी कार्यकर्ता के बालाराम पाटीदार एवं राधे पाटीदार भी शामिल…
सुजापुर स्थित पहाड़ी पर सात दिवसीय भागवत कथा 12 से होगी प्रारंभ, कथा प्रवक्ता भीमाशंकर शास्त्री के मुखारबिन्द से बहेगी धर्म की गंगा
जावरा। श्री अम्बे माता मंदिर सुजापुर पर 17 वां ज्ञान गंगा महोत्सव के तहत सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कन्हैयालाल राठौड़, राधेश्याम राठौड़ परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 12 फरवरी से 18 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा का रसपान गौ भक्त अन्र्तराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पं. भीमाशंकर शास्त्री अपने मुखारविन्द से करावेंगे। 18 फरवरी को पूर्णाहूति के साथ कलश व चुनर यात्रा निकाली जाएगी साथ ही प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कथा में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल…
जावरा। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता का संदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया और आज भारतीय जनता पार्टी की सभी जगह सरकार है जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करते हुए समाज का उत्थान कर रही है। उपरोक्त विचार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी ने जीनियस पब्लिक स्कूल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावर, महामंत्री सोनू यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, अशोक मोंगा, अजयसिंह भाटी, देवेन्द्र भटनागर, प्रदीप तिवारी, चंद्रप्रकाश सोलंकी, रजत…
थ्रेसर चुराने वाले सीसीटीवी की मदद से धराए, पुलिस ने 12 घंटे में किया पर्दाफाश, मामले में तीन आरोपी गिरफ़्तार, चोरी का मास्टर माईंड हुआ फरार
जावरा। बड़ावदा में थ्रेसर मशीन चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 12 घंटों में पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में करीब 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थे्रसर मशीन, एक सोनालिका ट्रेक्टर बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद बड़ावदा के पिछे अशोक चौधऱी की पड़त जमीन में खड़ी थ्रेशर मशीन जांगिड़ कंपनी को सुबह करीब 07.00 से 07.20 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गये । फरियादी पंकज राठौर की रिपोर्ट पर थाना…
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए हितग्राहियों को बांटे लाभ पत्र – विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मुलभूत सुविधाऐं प्रदान करने लगाया शिविर जावरा। हमारा भारत देश आज विश्व में अग्रणिय है, सारे शक्तिशाली देश भी आज हमारे देश का लौहा मान चुके है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे देश को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ाकर दिया है। देश के साथ ही विधानसभा क्षैत्र को भी विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कई विकास कार्य किए है। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के हितग्राही शिविर में मौजुद…
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो जावरा ने पकड़ा 1800 किलो डोडाचूरा, आलू के ट्रक में भरकर की जा रही थी तस्करी
– आलू के ट्रक सहित 95 कट्टे डोडाचूरा और 78 कट्टे आलू के।किया जब्त जावरा। नशा विरोधी अभियानों के क्रम में, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), जावरा के अधिकारियों ने चिकलिया टोल प्लाजा, महू-नीमच रोड, जिला-रतलाम (म.प्र.) के पास एक ट्रक को रोका और कुल 95 मादक पदार्थ जब्त किए। 10.02.2024 को बैग पोस्ता स्ट्रॉ का वजन 1800.100 किलोग्राम (387.500 किलोग्राम सीपीएस पोस्ता स्ट्रॉ सहित) था। विशेष खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद कि एक ट्रक मंदसौर क्षेत्र से पोस्ता भूसे को मारवाड़ क्षेत्र में ले जाएगा, सीबीएन जावरा के अधिकारियों की एक टीम का…
14 करोड़ 80 लाख रुपए में बनेगी 4 महत्वपूर्ण सड़के, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयास से मिली स्वीकृति
जावरा। विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयास के फलस्वरूप 14 करोड़ 80 लाख रु की लागत से 4 महत्वपूर्ण सड़क मार्गो की स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय विगत वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रो में आमजन की कठिनाइयों के निराकरण हेतु विकास कार्यो को प्राथमिकता से स्वीकृति दिला रहे है।विधानसभा चुनाव के बाद फिर से विकास को निरंतरता प्रदान करने के प्रयासों में जुट गए। विधानसभा के पहले ही सत्र में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में विधानसभा क्षेत्र की 4 महत्वपूर्ण सड़क मागों की स्वीकृति दिलाई है। इन मार्गो के निर्माण से क्षेत्र में विकास…
बर्डिया गोयल के बुर्जूग ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिले 1 किलो चांदी के गहने लोटाए
– पुलिस थाने पर पहुंचकर सौंपे गहने , पुलिस ने असली मालिक तक पहुंचाए जावरा। बेईमानों की इस दुनिया में ईमानदारी आज भी जिंदा है, और इसी ईमानदारी का उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला, तालनाका क्षैत्र में ग्राम बर्डिया गोयल के एक बुर्जूग को सड़क पर किसी अज्ञात व्यक्ति की चांदी के जेवर से भरी थैली गिर गई थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे ग्राम बर्डियाग गोयल निवासी बाबुलाल पिता राजमल सुराना की सड़क पर नजर पड़ी तो उन्होने चांदी के जेवर उठा लिए, बाबुलाल अपनी ईमानदारी चलते सीधे शहर पुलिस थाने पर पहुंचे और चांदी से भरे…
रेलवे अण्डरब्रिज के साथ अतिक्रमण व ट्राफिक सुधार प्राथमिकता, आम जनता को मिलने में नहीं होगी परेशानी
– नवागत एसडीएम राधा महंत ने शुक्रवार को किया पद ग्रहण जावरा। अनुविभाग की नई अधिकारी के रुप में शुक्रवार को रतलाम की डिप्टी कलेक्टर रही राधा महंत ने जावरा एसडीएम के रुप में पद ग्रहण किया। पहले दिन एसडीएम महंत ने शहर का भ्रमण किया व व्यवस्थाओं को जाना। इसी बीच लोगों द्वारा नई एसडीएम का स्वागत किया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम ने अपनी प्राथमिकता में शहर में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के साथ ही ट्राफिक सुधार तथा रेलवे अण्डरब्रिज के काम को अपनी प्राथमिकता बताया। वहीं चौरासी बड़ायला के मामले में एसडीएम ने कहा कि…
करंट लगने से बोरदा के युवक की मौत, हुसैन टैकरी पर मिस्त्री का काम करने के दौरान लगा करंट, मौके पर हो गई मौत
– शाम 6 बजे पीएम के बाद शव परिजन ले गए जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर मिस्त्री का काम कर रहे ग्राम बोरदा के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। छत पर सीमेंट का माल मिलाने के दौरान लोहे का फावड़ा लाईन पर टच होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद युवक के शव को तत्काल जावरा सिविल हास्पीटल लेकर आए और शाम करीब 6 बजे पीएम के बाद परिजन शव को बोरदा ले गए। औद्यौगिक क्षैत्र थाना प्रभारी ओपीसिंह ने बताया कि युवक बौरदा का निवासी है,…
