जावरा। बड़ावदा में थ्रेसर मशीन चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 12 घंटों में पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में करीब 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थे्रसर मशीन, एक सोनालिका ट्रेक्टर बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद बड़ावदा के पिछे अशोक चौधऱी की पड़त जमीन में खड़ी थ्रेशर मशीन जांगिड़ कंपनी को सुबह करीब 07.00 से 07.20 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गये । फरियादी पंकज राठौर की रिपोर्ट पर थाना बड़ावदा पर मामले में धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच प्रारंभ की गई। मामले में एसपी राहुल लोढ़ा, एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान एवं इंचार्ज थाना प्रभारी जगदीश कुमावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपीयों की तलाश व चोरी गये मश्रुका की तलाश में बड़ावदा में व बस स्टेण्ड चौराहा पर एवं थाने के सामने लगे लगभग 12 स्थानों के सीसीटीवी केमरों को देखा गया जिसमें एक सोनालिका ट्रेक्टर नीले रंग का जिसके पिछे एक थ्रेशर मशीन फांदकर सुबह 07 बजकर 21 मिनट पर नागदा तरफ ले जाते हुए सीसीटीवी केमरे के फुटेज मे दिखाई दिये। 11 फरवरी को फुटेज के आधार पर व सीसीटीवी केमरे चेक करते समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पंकज राठौर की जो थ्रेशर मशीन चौरी हुई थी उस मशीन को बेचने का सौदा नागदा में नरेन्द्र पिता रामेश्वर गोयल भील निवासी बड़ावदा अपने साथियो के साथ कर रहा है। उक्त सूचना पर मय फोर्स के रवाना होकर नागदा में बेरछा रोड़ पहुंचे जहां पर दो तीन व्यक्ति तथा पास में एक पुरानी जांगीड़ थ्रेशर मशीन खड़ी थी । पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से भाग गया तथा एक व्यक्ति को तुरंत घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम अभिषेक पिता रामलाल सेठिया जाति बलाई (27 ) निवासी नागदा का रहना बताया तथा अभिषेक से भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पुछा तो उसने भागने वाले का नाम नरेन्द्र पिता रामेश्वर गोयल भील निवासी बड़ावदा का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति अभिषेक से थ्रेशर मशीन चोरी के संबंध में पुछताछ की गई, जिस पर उसने बताया कि मैने तथा नरेन्द्र गोयल निवासी बड़ावदा, संजय चन्द्रवंशी व राहुल चन्द्रवंशी निवासी नयापुरा ने मिलकर नगर परिषद बड़ावदा के पिछे से पुरानी थ्रेशर मशीन चुराने की योजना बनाई थी। जिसे अभिषेक तथा नरेन्द्र गोयल चोरी की गई थ्रेशर मशीन का सौदा करने वाले थे। मौके पर से अभिषेक बलाई निवासी नागदा को गिरफ्तार कर चौरी गई थ्रेशर मशीन किमती 2,50,000/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी अभिषेक के धारा 27 साक्ष्य विधान के मेमो. अनुसार थ्रेशर मशीन को फांदकर ले जाने वाले राहुल पिता भरत चन्द्रवंशी जाति बागरी (20), निवासी ग्राम नयापुरा, संजय पिता समरथ चन्द्रवंशी जाति बागरी (25) निवासी ग्राम नयापुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से थ्रेसर मशीन के साथ ही अपराध में उपयोग किया गया एक सोनालिका ट्रेक्टर बिना नम्बर का निले कलर का आरोपी राहुल व संजय के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी मास्टरमाइंड नरेन्द्र पिता रामेश्वर गोयल निवासी बड़ावदा की तलाश जारी है। मामले में इंचार्ज थाना प्रभारी बड़ावदा उप निरीक्षक जगदीश कुमावत, एम.एल.बडोदिया, दीपक कुमार दिक्षित, राजेश कुमार पानोला, गोपालसिंह, सायबर सेल प्रभारी अमित शर्मा, मनमोहन शर्मा, विपुल भवसार, राहुल पाटीदार के साथ ओमप्रकाश जाट, पदमसिंह आंजना, मनोहर वाघेला, कृष्णपालसिंह पंवार, अंतरसिंह की सराहनीय भुमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

