जावरा। श्री अम्बे माता मंदिर सुजापुर पर 17 वां ज्ञान गंगा महोत्सव के तहत सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कन्हैयालाल राठौड़, राधेश्याम राठौड़ परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 12 फरवरी से 18 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा का रसपान गौ भक्त अन्र्तराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पं. भीमाशंकर शास्त्री अपने मुखारविन्द से करावेंगे। 18 फरवरी को पूर्णाहूति के साथ कलश व चुनर यात्रा निकाली जाएगी साथ ही प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कथा में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।


