जावरा। समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता का संदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया और आज भारतीय जनता पार्टी की सभी जगह सरकार है जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करते हुए समाज का उत्थान कर रही है।
उपरोक्त विचार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी ने जीनियस पब्लिक स्कूल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर महावर, महामंत्री सोनू यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, अशोक मोंगा, अजयसिंह भाटी, देवेन्द्र भटनागर, प्रदीप तिवारी, चंद्रप्रकाश सोलंकी, रजत सोनी, प्रकाश बालचंदानी, मनीष ऊँटवाल, शंकर चतवानी, प्रदीप तिवारी, महेश शर्मा, गोविंद सिंह कछावा, लखन चावरे आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। आभार महामंत्री सोनू यादव ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

