विकसित भारत संकल्प यात्रा का दुसरा चरण शुरु, जावरा में दो स्थानों पर लगाए शिविर
– हितग्राहियों को बांटे लाभ पत्र, लाड़ली लक्ष्मी को किया सम्मानित
जावरा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार प्रतिदिन 20 घण्टे देश की सेवा समाज के उत्थान के कार्यो में निरंतर लगे हुए है। उसी प्रकार हमारे क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय जी अपने अथक प्रयासों से जावरा के विकास कार्यो में लगे हुए है, जिसका उदाहरण है कि वर्तमान में जावरा नगर को सिविल हास्पिटल महिला हास्पिटल, सीएम राईस, आईटीआई कॉलेज एवं शुगर मील स्थित भूमि पर औद्योगिक इकाई जैसी सौगात जावरा नगर को प्राप्त हुई है।
यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दुसरे चरण के अन्तर्गत जावरा के रामबाग और खारीवाल कॉलोनी स्थित स्वीमिंग पूल के पास आयोजित शिविर में हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहीं। नपा विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण आरम्भ करने का उद्देश्य है कि कौई भी पात्र हितग्राही शासन की मुलभुत योजनाओं से वंचित न रहे एवं यात्रा के माध्यम से बहुत ही सरलता से पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है।
सीएमओ बामनिया ने दिया स्वागत भाषण –
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित दोनो शिविरों में सुरेश पोरवाल, सुरेश चौरडिय़ा, विरेन्द्र सिंह चौहान, मुकेश प्रजापत, लोकेश विजवा प्रभारी राजस्व न.पा.जावरा, सोनू यादव भाजपा मण्डल महामंत्री, रजत सोनी पार्षद, राजेश धाकड़ पार्षद प्रतिनिधि, सोनू सोलंकी पार्षद, पिंकी यादव पार्षद, चंद्रप्रकाश सोलंकी पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, तेजसिंह कदम पार्षद, अनिल मोदी पार्षद, शिवेन्द्र माथुर पार्षद, भावना शर्मा पार्षद, अनिस कल्याणे पार्षद प्रतिनिधि, मनीष उंटवाल भाजपा अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, सत्यनारायण पांचाल आदि मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्वागत भाषण सीएमओ दुर्गा बामनिया ने देते हुए अतिथियों का स्वागत किया और शिविर से संबंधित जानकारी प्रदान की।
सक्सेस स्टोरी सुन पुछे सवाल –
आयोजन के दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी की सक्सेस स्टोरी पर हितग्राहियों से संवाद किया व लाडली लक्ष्मी योजना की बिटियाओं का सम्मान किया एवं प्रमाण पत्र वितरण किया। आयोजन में नपा इंजिनियर शुभम सोनी, राजीव राव, पुष्पराज व्यास, अरूण ओझा, हरेन्द्र सेमिल, सीमा कुरैशी, ऋतु सोनी, वर्षा श्रोत्रिय, महेश जर्मन, सिद्दीक बैग, दशरथ चौहान, शाहनवाज खान, विनोद सोलंकी, लक्की फरकिया, राजकुमार शिंदे, शहजाद अली आदि ने मचांसिन अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। संचालन पुखराज बिडवान ने किया। आभार इंजिनियर शुुभम सोनी ने माना।