Author: Editor

जावरा। हौसलों के पर लगा कर, इरादो को मजबूत कर, लक्ष्य की और अविराम बढ़ते रहने से मंजिल निश्चित रूप से मिलती है। स्थानीय सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थियों कुछ ऐसा ही जज्बा दिखाया। विगत दिनों आयोजित जेईई मेंस में अपनी प्रतिभा और विद्यालय की मेहनत से सफलता अर्जित की। कक्षा 12 के विद्यार्थी दिव्यांशु दरंगा और अनुज चौरसिया ने जेईई मेंस की प्रथम चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। जो सफलता बच्चें ड्रॉप ले कर उत्तीर्ण करते है, वह इन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए हासिल की। संस्था के प्राचार्य श्री देवेन्द्र मूणत ने बताया कि मुख्य विषयों…

Read More

जावरा। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा ग्राम बोरदा तथा भीमाखेड़ी के स्वयं सहायता समूह की 40 महिलाओं को रतलाम स्थित सांची दुग्ध संयत्र का भ्रमण करवाया गया। संयंत्र के अधिकारी प्रमोद भट्ट, अशोक बैरागी ने सम्पूर्ण दुग्ध संयंत्र का अवलोकन करवाते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए दूध लोड, अनलोड करना, उसकी जांच करना, थैलियों की पैकिंग, कटिंग, मक्खन बनाना, श्रीखण्ड, पेढ़े आदि को बनाते हुए देखा। साथ ही दूध में फैट व पानी की मात्रा का पता लगाना, अन्य किसी प्रकार की मिलावट ना हो इसकी जानकारी प्राप्त की। https://youtu.be/tMJpqncDt_o?si=UVBsL-e969pBlQe_ परियोजना प्रभारी प्रजापालसिंह चंद्रावत द्वारा गौ पालन एवं बकरी…

Read More

– घंटाघर चौराहे पर हिन्दू जागरण मंच ने किया आयोजन जावरा। कश्मीर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों को हिन्दू जागरण मंच द्वारा श्रृद्धासुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नेपालसिंह डोडिया ने शहीदों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से आतंकवादियों ने हमारे देश के जवानों को शहीद किया, आतंकवादियों ने 40 जवानों से भरी बस को 350 किलो आरडीएक्स से भरी कार से टकराकर शहीद किया था। जिला संयोजक प्रशांत पहाडिया ने कार्यकर्ताओ को संगठन के कार्यो से परिचय करवाया। इस मौके…

Read More

– अब अवेध कॉलोनी कटी तो एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ और पंचायत सचिव होंगे जिम्मेदारी, होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अपना सख्त रवैया जावरा। रतलाम जिले के साथ ही जावरा विधानसभा में पनप रही अवैध कॉलोनियों को लेकर जिला कलेक्टर ने सख्त रवैया अपना लिया है, कलेक्टर ने जावरा की 12 अवैध कॉलोनियों के विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किए है, वहीं 2 कॉलोनियों मे तो रजिस्ट्री पर ही रोक लगा दी है, अब यदि कौई भी अवैध कॉलोनी काटी जाती है, उसके लिए एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ के साथ पंचायत सचिव जिम्मेदार होंगे। यदि कॉलोनी…

Read More

– मां सरस्वती का पूजन कर, विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का किया पूजन जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड पर बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ पूजन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अनिल पावेचा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रचार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया एवं वनवासी क्षेत्र में चलने वाले एकल विद्यालयों के लिए समर्पण राशि मां सरस्वती के चरणों में अर्पित की मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने…

Read More

जावरा। संस्कार पब्लिक स्कूल चिकलाना द्वारा पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। इस अवसर पर सेना में कार्यरत मनोज मुछाल वर्तमान जिला कोषालय अधिकारी मंदसौर, भूपेंद्रसिंह चंद्रावत, वी. पी. सिंह, मंगलसिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने देश सेवा के अनुभव को साझा किया तथा विद्यार्थियों में देश रक्षा के प्रति जज्बा उत्पन्न करने के उद्गार व्यक्त किए गए। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। संस्था के शिक्षकों व छात्रों द्वारा भी देश की रक्षा करते हुए अपने…

Read More

– ब्लाक के उपलाई और नीमच में किया निरीक्षण, की ग्रामीणों से चर्चा जावरा। दस्तक अभियान के तहत मंगलवार को उज्जैन संभागीय टीम ने ब्लाक का औचक निरीक्षण कर विभागीय जानकारी ली। संभागीय टीम द्वारा गांव उपलाई, नीमन का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। टीम में डॉ. माही नूर, आशीष पुरोहित शामिल थे। इस दौरान जावरा जनपद पंचायत स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष सपना चौहान भी साथ रही। https://youtu.be/TNuBWadE4Vw?si=JNvI8YUb__RRg_5l संभागीय दल ने ग्राम उपलाई में एएनएम ज्योति पांचाल से अभियान की जानकारी लेते हुए विटामिन ए, आयरन सिरप, एएनसी, एनीमिया की जानकारी लेते हुए डॉ. माही नुर ने अपना हिमोग्लोबिन चेक…

Read More

जावरा। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार रात 11 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने सिविल अस्पताल जावरा पहुंचे। सिविल अस्पताल में आते ही प्रभारी डॉ. दीपक पालडिया से विभागीय जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने मेटरनिटी, एनसी, पीएनसी वार्ड, ओटी के बाद सिविल हॉस्पिटल के वार्डो में जाकर मरीजों के हॉल चाल जाने तथा उनसे चर्र्चा कर समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही अनेक मरीजों से दवाईयां, डाक्टर विजिट, भोजन की जानकारी ली। मरीजों ने बताया की अस्पताल में दी जा रही सेवाओं से संतुष्ट है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लाक्षाकार ने अटेंड्रो के रुकने की व्यवस्था करने के निर्देश डॉ. पालडिय़ा को…

Read More

– आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेशकुमार ने किया सम्बोधित – जावरा के सैय्यद अमजद अली भी हुए कार्यशाला में शामिल जावरा । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की दो दिवसीय कार्यशाला कैलाश मानसरोवर भवन गाजीयाबाद उत्तरप्रदेश में संपन्न हुई। जिसमें मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार द्वारा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता, समरसता को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सभी भारतीयों का योगदान अति जरूरी है। नफरत को खत्म करे ओर सब मिलजुलकर रहे। आओ जडो से जुडे। इस दो दिवसीय कार्यशाला को आयोजित करने का…

Read More

– पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को लिया जांच में – पीएम के बाद शाम को परिजनो ने किया दाह संस्कार जावरा। शहर के खारीवाल मोहल्ला में एक तीन मंजीला मकान में फर्निचर का काम कर रहे एक युवक की ग्रार्इंडर से गर्दन कटने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की है। जानकारी अनुसार खारीवाल मोहल्ला में अजीत रांका के मकान में फर्निचर का काम चल रहा है, करीब तीन मंजीला इस मकान में करीब से चार से पांच कर्मचारी काम कर रहे थे, दोपहर में लंच टाईम में करीब 4 कर्मचारी…

Read More