जावरा। प्राचीन समय में कहा जाता था कि चांद पर जाना मुश्किल है तथा सितारों की दुनियां निहारना बस एक ख्वाब है। बीते दिनों स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कुल में पोलाड ग्रुुप और सेंट पॉल जावरा के संयोजन से विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष की आभासी यात्रा की। जहां उन्होंने अतंरिक्ष के रहस्यों एवं चंद्रमा की सतह को करीब से देखा व जाना। अंतरिक्ष में चंद्रयान और अन्य यंत्रों द्वारा किस प्रकार जानकारी संप्रेषित की जाती है यह जानकर हैरानी और आश्चर्य से बच्चों ने कई बार प्रश्न किए। प्रश्नों के संतुलित उत्तर से बच्चे संतुष्ट हुए।
संस्था प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने बताया कि ऐसी जानकारियां बच्चों को भविष्य में जागरूक और जीवन के नए लक्ष्यों के निर्धारण में मददगार होती है। संस्था मैनेजर भाविक मूणत ने कहा कि हमारा सदैव से यही प्रयास रहता है कि हम कुछ ऐसा करें जो विद्यार्थियों को वि ज्ञान के क्षेत्र में नया करने के लिए प्रेरित करें। पूर्व में भी हमने विज्ञान यात्रा, विज्ञान दिवस जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए है। जिससे विद्यार्थियों ने प्रेरणा ली और सफलता के नए आयाम स्थापित किए।