Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
कवर करना था 1500 मीटर का नाला, ठेकेदार ने की सिर्फ 265 मीटर की कवरिंग, 3 लाख का काम हुआ, नपा ने कर दिया 10 लाख का भुगतान
– भाजपा पार्षदों ने विधायक प्रतिनिधि के साथ मिलकर की कवरिंग की नप्ती – नप्ती कर रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को देंगे, ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की करेंगे मांग जावरा। शहर के रतलामी गेट से खाचरौद नाके तक निर्माणाधीन नाला करीब पांच साल बितने के बाद भी अधुरा पड़ा है, नपा ने नाले के साथ इसकी कवरिंग के लिए इसी ठेकेदार को 45 लाख का ठेका अगले से दे दिया, जबकि नाले का अधिकांश हिस्सा दुकानदारों, रिर्सोट संचालकों व रहवासियों ने स्वयं के खर्चे से कर कवर कर लिया था, लेकिन इसके बाद भी नपा ने उक्त ठेकेदार को कवरिंग…
अस्तबल में रह रहे नगरपालिका कर्मचारियों को मकान खाली करने नपा ने सौंपे नोटिस, जवाबदार बोले जिनकी नोकरी नहीं उनको खाली करना होगा मकान
– दोपहर में सफाई कर्मचारी व अन्य पहुंचे नगर पालिका, अध्यक्ष प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष से की चर्चा – प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष बोले जिनकी नौकरी नहीं, वे नहीं रह सकते है, उन्है मकान करना होगा खाली जावरा। शहर के बोहरा बाखल क्षैत्र में स्थित अस्तबल में लम्बे समय से नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी निवास करते आ रहे है। लेकिन हालही में नगर पालिका ने अस्तबल में निवास करने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए मकान पर अवैध रुप से कब्जा करने की बात लिखते हुए मकान खाली करने के लिए कहा है, साथ ही मकान खाली करने 15 दिन…
समयावधि पूरी, लेकिन नहीं बना रतलामी गेट से खाचरौद रोड़ तक का नाला, क्या अब जवाबदार करेंगे ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड
– 45 लाख में कवरिंग का टेंडर लिया, वो भी अब तक अधुरा, जितना नाला बनाया उसे भी नहीं किया कवर, फिर भी ले लिए 10 लाख जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा की पिछली परिषद ने रतलामी गेट चौराहे से लेकर अस्पातल रोड़ होते हुए खाचरौद नाके से सेजावता तक नाला बनाने का ठेका नपा ने ठेकेदार अत्हरउद्दीन को दिया था। लेकिन बीते पांच सालों से बन रहा यह नाला अब भी अधुरा पड़ा है। बीते दिनों विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य समयावधि में पुरा नहीं करने वाले तथा घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने वाले…
जावरा। मध्यप्रदेश शासन की महती योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह के तहत सामुहिक विवाह/निकाह का आयोजन आगामी 3 मार्च को स्थानीय भगतसिंह शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय जावरा के खैल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए जोड़ों के आवेदन 28 फरवरी तक जमा करना अनिवार्य है। जनपद पंचायत जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पत्र जारी कर जनपद पंचायत पिपलौदा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नपा जावरा व नप पिपलौदा को उक्त सामुहिक विवाह हेतु जोड़ों का चयन कर 28 फरवरी तक जनपद पंचायत जावरा में भेजना है ताकि उस हिसाब से सामुहिक विवाह/निकाह की तैयारियां की जा सके।
खाद्य अधिकारियों की कार्रवाई, रवि टे्रडर्स से मिर्ची के सेम्पल लिए, डेरी से दूध तथा अन्य दुकानों से आईल के सेम्पल लिए
जावरा। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जावरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थो के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। खाचरोद नाका पर भगवानदास बैरागी (मिर्र्ची वाला) की रवि टे्रडर्स पर खाद्य अधिकारियों ने कार्रवाई की तो यहां ढेरों अव्यवस्थाएं मिली। मिर्च नीचे जमीन पर ही रखी पाई गई। स्टोरेज की कोई व्यवस्था नही थी, मिर्ची को अधिक लाल ओर तेज क रने…
पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर करेंगे चर्चा, मुख्यमंत्री से करेंगे ज्ञापन देकर मांग, बांटे पत्रकारों को परिचय पत्र
जावरा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग संघ द्वारा शासन से की गई थी जिसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वीकार करते हुए एक समिति का गठन भी किया था, लेकिन यह कानून आज दिनांक तक लागु नही हुआ। प्रदेश में सभी स्थानों पर पत्रकार सुरक्षा कानुन बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुन: संघ की इकाईयों द्वारा ज्ञापन दिए गए है। संघ के 31 मार्च को छतरपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में पुन: इस मांग को उठाते हुए शासन से तत्काल इस कानून को प्रभावशील करने की मांग की जाएगी। यह विचार मध्यप्रदेश…
पांचाल समाज 22 को मनाएगा विश्वकर्मा जयंति, महिला मंडल करवाएंगा सुंदर काण्ड, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
जावरा। पांचाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंति आगामी 22 फरवरी को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी। महिला मंडल द्वारा पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकाण्ड कराया जाएगा तो 22 को समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज अध्यक्ष बद्रीलाल पांचाल ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को समस्त पांचाल समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंति मनाई जाएगी। 21 फरवरी को रात्रि में महिला मंडल द्वारा खौचरोद रोड़ स्थित स्वामी जी की कुटिया पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। 22 फरवरी को सुबह 8 बजे लक्ष्मीकांत मंदिर पिपली बाजार से भगवान श्री विश्वकर्मा की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ…
– शहर थाने के नई प्रभारी के रुप में शनिवार को किया पद ग्रहण जावरा। शहर पुलिस थाना जावरा के थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर के स्थान पर शनिवार को जितेन्द्रपालसिंह जादोन ने नए थाना प्रभारी के रुप में अपना पद भार ग्रहण किया। पदग्रहण के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा। शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता रहेगी, वहीं पुर्व में हुई चोरियों को ट्रेस करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनता के साथ मिलकर शहर हित में पुलिसिंग का काम किया जाएगा। जनता का…
जावरा। राज्यसभा के निर्वाचन में जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय प्रस्तावक बने।भाजपा की ओर से एम मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर,माया नारोलिया व उमेशनाथ को उम्मीदवार बनाया।विधायक डॉ पांडेय सहित विभिन्न वरिष्ठ विधायक उम्मीदवारों के प्रस्तावक व समर्थक बने।शुक्रवार को विधायक डॉ पांडेय ने वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर का स्वागत कर विधानसभा में नाम निर्देशन पत्र भरने साथ ले गए।डॉ पांडेय ने कहा कि जावरा-मंदसौर क्षेत्र को केंद्रीय नेतृत्व ने सम्मान दिया।उसके लिए नेतृत्व के प्रति आभार।श्री गुर्जर एव सभी राज्यसभा के उम्मीदवार प्रदेश के विकास में योगदान देगे।हमारे सम्मान की बात है कि संत उमेशनाथ जी का जावरा से गहरा नाता…
– 4441 दिव्यांगों को भेंट किए कृत्रिम अंग जावरा। विगत पांच वर्षो में जावरा विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र, विद्यालयों व आंगनवाडी में पेयजल व्यवस्था हेतु 974 योजनाओं को स्वीकृति देकर कार्य किया गया। साथ ही क्षेत्र में 56 स्थानों पर बंद नल जल योज नाओं को पुन: स्वीकृति दी गई है। उक्त जानकारी विधानसभा में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय द्वारा लगाए गए प्रश्न पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया ऊईके ने देते हुए बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत 5 वर्षो में ग्रामीण क्षेत्र में नल जल योजनाओं के साथ ही स्कुलों व आंगनवाडी में पेयजल की व्यवस्था की…
