– त्रिवेणी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, नागरिकों को वितरित किए तिरंगे
जावरा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था चित्रांश सामाजिक वेलफेयर सोसाइटी, जावरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत त्रिवेणी पौधारोपण एवं हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।
भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड पर किया त्रिवेणी पौधारोपण –
कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड पर नीम, पीपल एवं बरगद सहित त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया। संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया तिरंगा वितरण –
पौधारोपण कार्यक्रम के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। उपस्थित लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की रही सहभागिता –
कार्यक्रम में कानसिंह चौहान, डॉ दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, संजय गोधा, विनोद चौरसिया, राजेश जैन बिट्टन, भारत हरौर, मनीष त्रिवेदी, तरुण तोमर, हरिसिंह चंद्रावत, जय छाजेड़, चेतन सिंह, विजय सिंह सिसोदिया, विक्रम सिंह राठौर, अभिषेक खराड़ी, नक्षत्र माचवे, हरिओम पाटीदार, साहिल राठौड़, वीरेंद्र सिंह, विनय मीणा, विजय मालवीय सहित संस्था के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश –
कार्यक्रम के माध्यम से संस्था द्वारा एक ओर जहां अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना से जुडऩे का संदेश दिया गया। संचालन सावन सेठिया ने किया। आभार संस्था अध्यक्ष एवं पार्षद शिवेंद्र माथुर ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

