जावरा। पिपलौदा के बामनघाटी स्थित एक किराना दुकान पर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पिपलौदा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 59 हजार से अधिक की राशि जप्त की हैं।
पिपलौदा थाना के इंचार्ज प्रभारी इन्द्रपालसिंह राठौर ने बताया कि 03 मई को फरियादी मोहन पिता पीरूलाल चारेल (28) निवासी बामनघाटी ने रिपोर्ट लिखवाई कि 02 मई 25 को रात्री मे उनकी किराना दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात बदमाश दुकान का गल्ला व गल्ले मे रखे नगदी 70 हजार रुपये चोरी कर ले गये एवं दुकान का सामान बिखेर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चोरी की घटना की पतारसी व आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु इन्चार्ज थाना प्रभारी पिपलौदा इन्द्रपालसिंह राठौर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। जिसमे टीम के अथक प्रयास से उक्त प्रकरण मे आरोपी संजु पिता नारायण डिण्डोर (31) तथा रतनलाल पिता कुशाल मईड़ा (26) दोनो निवासी बामनघाटी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका 59 हजार 500 रुपए जप्त किया। मामले में उनि इन्द्रपालसिंह राठौर, प्रआर सुरेन्द्रसिंह, आर. अनिल पाटीदार, समरथ पाटीदार, सतीश परमार की सराहनीय भूमिका रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

