– निरीक्षण में मरीजों से चर्चा कर जांची भोजन की गुणवत्ता, ब्लड हेतु अतिरिक्त स्टोरेज की मांग
जावरा। भीषण गर्मी में जहां पारा प्रतिदिन 40 डिग्री से पार जा रहा हैं, ऐसे में शादी ब्याह भी जारी हैं, जिसके चलते जिले भर के अस्प्तालों में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को जारी किए। जिसके तहत गुरुवार को जावरा अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ और तहसीलदार संदीप इवने ने जावरा के सिविल हास्पीटल की नब्ज टटोली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। फर्श पर लगी टाईल्स टूट-फुूट होने पर उन्है सही करने के निर्देश दिए। वहीं ब्लड स्टोरेज की कमी होने से अतिरिक्त स्टोरेज हेतु जिला कार्यालय से मांग करने के निर्देश भी दिए। अस्पताल में लाईट की कमी होने से प्रकाश की उचित व्यवस्था हेतु बिजली कंपनी और नगरपालिका से करवाने हेतु अस्पताल प्रभारी से कहा।
मरीजों से चर्चा कर जारी भोजन की गुणवत्ता –
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वार्ड में भर्ती मरीजों से भी चर्चा की, एसडीएम ने मरीजों से अस्पताल में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी बात की, वहीं अस्पताल के रिकार्ड भी जांचे। अस्पताल में मरीजों और परिजनों के बैठने की व्यवस्था बढ़ाने हेतु मामले को रोगी कल्याण समिति की बैठक में रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा के साथ कर्मचारी मौजुद रहे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

