जावरा। राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ होरी हनुमानजी की करीब 10 हजार वर्ग फीट जमीन जावरा के छावनी क्षैत्र में लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिस पर किसी ने अस्थायी कब्जा करने का प्रयास किया था। जिस पर होरी हनुमान जी ट्रस्ट के सदस्यों ने मामले में शिकायत दर्ज की, शिकायत के बाद जांच उपरांत गुरुवार को नगर पालिका ने राजस्व और पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की नप्ती कर सीमाकंन करते हुए जमीन पर लगे बोर्ड आदि हटाते हुए जमीन को ट्रस्ट सदस्यों के सुर्पूद किया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सीएसपी दुर्गेश आर्मो, तहसीलदार संदीप इवने, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन, नपा इंजिनियर शुभम सोनी, लोकेश विजय के साथ नपा, राजस्व व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

