– मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के निर्देश पर लगाए गया शिविर
जावरा। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय जबलपुर मुख्य पीठ के अंतर्गत आने वाली प्रदेश की सभी उपजैलो में शनिवार को विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में उपजैल जावरा पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डा विजय पाटीदार, डा विवेक शर्मा, डा दिनेश कन्नौजे ने अपनी सेवाए दी।
जेलर देवेन्द्रसिंह चंद्रावत ने बताया कि उपजैल जावरा में 213 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी की एचआईवी, सीबीएस, आरबीएस, वीडीआरएल, मलेरिया आदि की जांच की गई। जांच उपरांत सभी को नि:शुल्क दवाई भी दी गई, साथ ही कैदियों को स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई, मेडिकल कैम्प में स्वास्थ्य विभाग से शैलेन्द्र कुमार दवे, अनिल पटेल, दिनेश उपाध्याय, अनुप जोशी, राधेश्याम, रीना सोलंकी, प्रियंका, सैय्यद अली, ज्ञानेश पाटीदार, महेंद सेन, सोनाली पाटीदार, शुभम चौहान आदि सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ जेल विभाग से सुनील भदाले, हरिराम परमार, कृष्णराज सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि मौजुद रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

