– विवेकानंद कॉलोनी के रहवासियों ने एसडीएम ऑफीस पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जावरा। रेलवे लाईन दोहरीकरण के चलते नपा के वार्ड क्रमांक 30 के अन्तर्गत आने वाली विवेकानंद कॉलोनी पहुंच मार्ग पर रेलवे द्वारा दीवाल बना दी गई हैं, वहीं पहुंच मार्ग पर ही अण्डरब्रिज का मार्ग भी निकलेगा, ऐसे में अब विवेकानंद कॉलोनी का वर्तमान पहुंच मार्ग बंद हो गया हैं। कॉलोनी में रहवासियों के अलावा एक निजी स्कूल भी संचालित होता हैं। ऐसे में रहवासियों से लेकर बच्चों तक को परेशानी उठाना पड़ रही हैं। रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग से लगी नजूल की जमीन पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाकर उस पर पहुंच मार्ग बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार जावरा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ रहवासियों ने नजूल रिकार्ड का सन् 1956-57 के नक्क्षा भी लगाया।
रहवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि विवेकांनद कॉलोनी विगत 4 अप्रेल 1983 से वैध कॉलोनी है। जिसका पूर्व मे रेलवे फाटक से कॉलोनी तक आने जाने का रास्ता था, लेकिन वर्तमान में रेल्वे फाटक बंद होने से एवं ओवरब्रिज व अन्डर ब्रिज का निर्माण कार्य चालु होने से कॉलोनी का रास्ता बंद हो गया एवं रेल्वे विभाग द्वारा वर्तमान में दिवार का निर्माण कार्य चालु होने से आवागमन पूर्णरूप से बंद हो रहा है। विवेकानद कॉलोनी के साथ आंजना कॉलोनी व जागृति स्कूल के लिए भविष्य में विकट समस्या उत्पन्न हो जावेगी।
नक्क्षे से बताई नजूल भूमि कितनी –
रहवासियों ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन के साथ सन् 1956-57 के रिकार्ड का एक नक्क्षा भी संलग्र किया हैं। रहवासियों ने तहसीलदार को बताया कि नक्क्षे के अनुसार रेल्वे दिवार की 80 कड़ी 52 फीट जमीन नजुल शासकीय है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। नजूल की शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन कॉलोनी को रास्ता, शासकीय जमीन का उपयोग होगा तो शासन को मुआवजा भी नहीं देना पड़ेगा। रहवासियों ने नक्क्षे में सर्वे नंबर को लेकर कुछ त्रुटी भी तहसीलदार के संज्ञान में लाई गई। जिसके अनुसार सर्वे नंबर में भी हेर फेर की शिकायत भी की गई हैं। रहवासियों ने कहा कि यदि इस मार्ग से रास्ता नहीं दिया जा सकता हैं तो कॉलोनी के पश्चिम मे हाइवे निकल रहा है उसे कॉलोनी को रास्ता दिया जाए या रेल्वे फाटक तक कुछ मकान अतिक्रमण किये हुवे है, उन्हे हटा कर रास्ता दिए जाने की मांग की हैं। ज्ञापन का वाचन सोम सारडा ने किया। इस दौरान कॉलोनी के गोपाल उपाध्याय, सुनील देवड़ा, शेखर जोशी, श्रीनाथ पटवारी, श्याम रावल, चंद्र शेखर, पुलकित शर्मा, कपिल बिडवाल, अशोक गवली, बाबूलाल गोड आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

