Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
रेलवे प्लेटफार्म 02 पर शिव मंदिर को पुन: बनाने सर्व हिन्दु समाज मैदान में, रैली और ज्ञापन शुक्रवार को
– शुक्रवार को सुबह फाटक चौराहे से रैली निकालकर सौंपा जाएगा ज्ञापन जावरा। रतलाम से नीमच तक रेलवे दोहरीकरण के चलते रेलवे के ठेकेदार ने जावरा शहर के प्लेटफार्म नं. 2 पर लंबे समय स्थापित शिव मंदिर को बगैर विधि विधान से हटाते हुए उसे रेलवे कॉलोनी में पेड़ के नीचे रख दिया था। जिसका रहवासी व हिन्दु संगठनों ने विरोध करते हुए शिव परिवार को पेड़ से उठाकर पुन: प्लेटफार्म नं. 2 पर स्थापित कर दिया और यहीं पर पुन: मंदिर स्थापित करने की मांग की जा रही हैं। रहवसियों और हिन्दु संगठनों ने बताया कि यह उनकी धार्मिक…
आतंकी हमले का विरोध : घंटाघर चौराहे पर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, जन आक्रोश रैली निकाल किया पूतला दहन, सौंपा ज्ञापन
– सर्व हिन्दु समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जावरा। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों पर आंतकवादियों किए गए कायराना हमले के विरोध में देश भर में जारी प्रदर्शन की कड़ी में गुरुवार को जावरा शहर में सर्व हिन्दु समाज द्वारा जन आक्रोश रैली निकाली गई, साथ ही आतंकवाद का पूतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के चलते सर्व हिन्दु समाज के आव्हान पर सुबह से लेकर दोपहर करीब 12 बजे तक बाजार बंद रहा। इक्का दुकाने की खुली रही, दोपहर में ज्ञापन के बाद बाजार खुला। पहलगांव आतंकी हमले…
पहलगांव आतंकी हमला : उठे विरोध के स्वर, वकीलों ने सौंपा ज्ञापन, विद्यार्थी परिषद ने जलाया पूतला
– वकीलों ने कार्य से विरक्त रहकर मृतकों को दी श्रृद्धांजलि – शहर के घंटाघर चौराहे पर विद्यार्थी परिषद ने फुंका आतंकवाद का पुतला जावरा। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों पर आंतकवादियों किए गए कायराना हमले के विरोध में पुरा देश एक जूट हो गया हैं। जगह जगह हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जावरा के अभिभाषक संघ ने प्रदर्शन किया। वहीं गुरुवार को सर्व हिन्दु समाज द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आतंकवाद का पुतला दहन भी होगा। पहलगांव आंतकी हमले के…
पहलगांव आतंकी हमला : जन आक्रोश रैली के साथ आतंकवाद का पुतला दहन 24 अप्रैल को, अर्पित करेंगे श्रृद्धांजलि
– सर्व हिन्दु समाज के आव्हान पर होगा प्रदर्शन, ज्ञापन भी होगा जावरा। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में पर्यटकों पर आंतकवादियों किए गए कायराना हमले के विरोध में सर्व हिन्दु समाज 24 अप्रैल गुरुवार को शहर में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान आतंकवाद का पूतला दहन किया जाएगा, ज्ञापन सौंपकर इस आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों को श्रृद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। सर्व हिन्दु समाज ने सोश्यल मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखकर, आतंकी हमले में मारे…
इतिहास में पहली बार तहसीलदार को अयोग्य घोषित करने न्यायालय में वाद स्वीकार, प्रमुख सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर को भी जारी हुवे नोटिस
– राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव, कमिश्नर तथा जिला कलेक्टर को भी मामले में बनाया पार्टी – जावरा तहसीलदार के नामांतरण आदेश से असंतुष्ट होकर फरियादी ने अभिभाषक के मार्फत न्यायालय में दायर किया वाद जावरा। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी तहसीलदार को अयोग्य घोषित करने के लिए किसी फरियादी की और से किसी अभिभाषक ने न्यायालय में वाद दायर किया हैं। इतना ही नहीं तहसीलदार के साथ राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव, संभागायुक्त तथा जिला कलेक्टर को भी मामले में पार्टी बनाया हैं। न्यायालय ने उक्त वाद को स्वीकार करते हुए प्रमुख सचिव से कमिश्नर, कलेक्टर और…
जावरा शहर पुलिस ने पकड़ा 1200 किलो डोडाचुरा, पंजाब के दो युवकों से जब्त किया 56 लाख का मश्रुका
– कंटेनर में एक छुपे केबीन में भरकर उज्जैन होकर इंदौर ले जा रहे थे जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। शहर पुलिस ने थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन के नेतृत्व में पंजाब से एक कंटेनर में भरकर 1200 किलो डोडाचुरा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं, वहीं युवकों के कब्जे से कंटेनर में छुपा कर ले जाया जा रहा डोडाचुरा मय कंटेनर के जब्त किया हैं। मामले…
– शहर के हृदय स्थल पर संचालित होगा जल मंदिर जावरा। हमारे लिए खुश रहने के लिए किसी वजह का होना जरूरी नहीं है बस खुश रहने की इच्छा एवं संकल्प का होना जरूरी हैं। उसके लिए हमें हमेशा परोपकारी कार्यों में अपनी सहभागिता करते रहना चहिये, आज निश्चित रुप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा इस भीषण गर्मी में जावरा नगर की ह्रदय स्थली घंटाघर चौराहे पर प्याऊ का संचालन कर आमजन को राहत प्रदान करने का कार्य किया हैं।उक्त विचार स्व. धनकुंवर बाई संघवी पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कनकमल कांठेड द्वारा जैन सोश्यल ग्रुप जावरा…
– जावरा के साथ रतलाम, मंदसौर और नीमच के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति – लता मंगेश्कर एकेडमी ने शहर में पहली बार किया अनुठा आयोजन जावरा। संगीत का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। संगीत न केवल हमें आनंद और मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। संगीत हमारे मन को शांत करता हैं। यह बात सांसद प्रतिनिधी प्रदीप चौधरी ने शहर की लता मंगेश्वर म्यूजिक एकेड़मी द्वार आयोजिन संगीत के महाकुंभ में सम्बोधित करते हुए कहीं। एडवोकेट संतोष मेडतवाल ने छात्रों को बताया की संगीत के…
भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार घायल करने वाले आरोपी को 3 साल का कारावास व 5 हजार का अर्थदण्ड
जावरा। अपने ही सगे भाई की पत्नी के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले आरोपी उमरावसिंह पिता रतनलाल गुर्जर (35) निवासी खजुरिया, तहसील जावरा को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत को धारा 326, 452 भा.द.सं में दोषसिद्ध पाते हुए धारा 326 के अंतर्गत 03 वर्ष का कठोर कारावास तथा 5 हजार रूपये एवं भा.द.सं. की धारा 452 के अंतर्गत 01 वर्ष का कठोर कारावास तथा 2 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी भुपेन्द्र कुमार सांगते ने बताया गया कि दिनांक 07 जून 2022 को सी.एच. जावरा में फरियादी भावना ने आरक्षी केन्द्र बड़ावदा…
जावरा। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् की जावरा शाखा ने भीषण गर्मी में मूक पक्षियों हेतु पीने के पानी के लिए विभिन्न दानदाताओं केसहयोग से करीब 201 मिट्टी के संकोरे वितरित किए। स्टेशन चौराहा स्थित बालाजी मंदिर पर संकोरे वितरण कार्यक्रम हुआ। संकोरा वितरण से पहले भाविप अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर के नेतृत्व में सामूहिक श्री हनुमान चालिसा पाठ किया गया। सचिव दिनेश सुराणा (एक्टिव) ने बताया कि संकोरा वितरण में संस्था को भूपेंद्र डांगी, लाखन आंजना, देवेंद्र गोखरू, अमित वोहरा, कपिल पटेल, सुनील पोरवाल (लसूडिय़ा), भारती देवी अरोड़ा, समन्वय पाटीदार, श्याम पाटीदार, नीलेश गोयल, निलेश जोशी ने सहयोग प्रदान किया।…
