– सिविल हास्पीटल को उन्नयन कर 200 बिस्तर का हास्पीटल करने की रखी मांग
जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार करने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को पत्र लिखा है। जिसमे प्रमुख रूप से सिविल हॉस्पिटल जावरा को 200 बिस्तर हॉस्पिटल में उन्नयन करने के लिए आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा बजट सत्र में इस मांग को विधायक डॉ पाण्डेय ने उठाई थी। वर्तमान में सिविल हॉस्पिटल 100 बैंडेड स्वीकृत हैं ,जबकि आज 180 बेड पर रोगियों को स्वास्थ्य सेवाये दी जा रही है। वर्ष 2005 में सिविल हॉस्पिटल जावरा का उन्नीयकरण कराते हुए विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने 60 से 100 बैंडेड हॉस्पिटल में इसे तब्दील कराते हुए स्टॉफ स्वीकृत कराया था। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में सिविल हॉस्पिटल जावरा में एक लाख 6 हजार रोगियों को उपचार मिला हैं, साथ ही 13079 रोगियों को भर्ती किया गया, इसके अलावा 1 लाख 93 हजार जांच,12303 एक्सरे,2283 रोगियों की डायलिसिस की गई, 1008 रोगियों की ई सी जी की, 3802 कुल डिलेवरी हुई, जिसमें से 420 सीजर हुए,9044 एएनसी की जांचे की गई। साथ ही 1137 नसबंदी ऑपरेशन किए गए, एन आर सी में 337 तथा एन बी एस यू में 556 बच्चों को भर्ती रहने के दौरान उपचार मिला। 9427 बीपी रोगियों को तथा 1348 शुगर रोगियों को नियमित रूप से निशुल्क दवाई दी जा रही हैं। विधायक डॉ पांडेय ने ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक, एनबीएसयू को एसएनसीयू में परिवर्तन करने, ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जिकल स्पेशलिस्ट की भी मांग निरंतर की हैं। गर्मी के प्रभाव के चलते हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या को देखते हुए विधायक डॉ पाण्डेय ने सिविल हॉस्पिटल जावरा को 200 बैंडेड हॉस्पिटल में उन्नयन करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव तथा उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल को पत्र लिख कर मांग की है कि इसकी स्वीकृति शीघ्र प्रदान करे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

