– रतलाम के अल्कापुरी चौराहे पर विशाल हिन्दु सेना संगठन ने किया प्रदर्शन
– राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
रतलाम। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले का विरोध लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को रतलाम के अल्कापुरी चौराहे पर विशाल हिन्दु सेना संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष काजल पाटीदार के नेतृत्व में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में आतंकी हमले का विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने इस दौरान चौराहे पर पाकिस्तान के झंडे को पैरों तले रौंदा और उस पर जुते चप्पल भी चलाए। पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के बाद रैली के रुप में सभी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कार्यालय पर एडीएम अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में जम्मु कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग के साथ ही पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकियों को पकड़कर उन्है कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बेकड़ा, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार के साथ भंवर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा महिला मोर्चा शीतल चौहान, तहसील अध्यक्ष रतलाम दिलीप सिंह , गोरक्षामीडिया प्रभारी भारती, खाचरोद तहसील अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेंद्रसिंह के साथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

