• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»25 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर भाजपा नेता,पीडि़तो ने सीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
जावरा

25 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर भाजपा नेता,पीडि़तो ने सीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorMay 3, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पीडि़तो ने शनिवार को पुन: शहर थाने पर दिया आवेदन
– मामला भाजपा नेता द्वारा हुंडी पर पैसा लेकर नहीं लोटाने का
जावरा। जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री तथा भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार पर हुंडी के मार्फत रुपए लेकर नहीं लोटाने के मामले में पुलिस ने करीब 25 दिन पहले प्रकरण दर्ज किया था, उनके साथ ही हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया पर भी प्रकरण दर्ज करते हुए उन्है पुलिस ने अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्है जेल भेज दिया गया। लेकिन भाजपा नेता को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। जिससे पीडि़त परेशान हैं। पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीडि़तो ने पुन: शनिवार को मुख्यमंत्री ने नाम एक आवेदन पत्र शहर थाना प्रभारी को सौंपा हैं। जिसमें भाजपा नेता को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की हैं। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन को सौंपे आवेदन में पीडि़तो ने बताया कि शहर के एक पूंजीपति व्यापारी भेरूलाल पाटीदार द्वारा हम शहर के बहुत सारे सामान्य परिवारों से अपनी मेहनत से वर्षों से इक_ी की हुई जमा राशी को अपने व्यापार में समायोजित कर उसमें होने वाले लाभांश में से एक न्यूनतम अतिरिक्त राशि लाभ के रूप में देने का झांसा देकर दलाल के माध्यम से रशीद देकर राशी प्राप्त की। कुछ समय तक हमे दलाल के माध्यम से निर्धारित लाभांश राशि प्रदान भी की गई लेकिन कुछ समय पश्चात लाभांश राशि देना बंद कर दी। जब हमने दलाल के माध्यम से लाभांश नहीं दिये जाने पर हमारी रशीद पर अंकित राशि वापस लाने की मांग की तो हमे कुछ समय रुकने का झांसा देते देते करीब 3 वर्ष गुजार दिए और अब राशि देने से पूर्ण रूप मना कर रहा है। हम सभी देनदारो के पास उनकी फर्म की हस्ताक्षर युक्त रशीद प्रमाण रूप में उपलब्ध है। हमने उक्त व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करने की शिकायत जावरा विधायक डा. राजेंद्र पाण्डेय को और जावरा शहर पुलिस थाने में जिला पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अपनी बात रख कर की और उनके निर्देशानुसार प्रत्येक रशीद धारक द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की और उसी के परिणाम स्वरूप सामूहिक धोखाधड़ी के आरोप में उक्त फर्म के प्रोप्राइटर भेरूलाल पाटीदार और संबंधित दलाल महेंद्र चंडालिया के विरुद्ध शहर पुलिस थाने में केश भी दर्ज हुआ। लेकिन उस बात को आज करीब 25 दिन बीत चुके है। संबंधित दलाल को तो उसी दिन गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए कोई विश्वसनीय कार्यवाही नहीं हो पाई। प्रभाव का उपयोग कर रहा भाजपा नेता –
सीएम के नाम दिए ज्ञापन में पीडि़तो ने बताया कि फरार आरोपी अपने पूंजीपति होने तथा अपने राजनैतिक प्रभाव का पूर्ण इस्तेमाल कर बच रहा हैं। इतने बड़े समूह के हम सब अलग अलग लोग भी आप ही की विचारधारा और प्रदेश की सुशासन व्यवस्था में सहयोग करने वाले परिवार हैं। अधिकांश परिवार ऐसे हैं। जिनकी आजीविका का साधन किसी बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई, कोई विधवा किसी ने अपने बच्चों के विवाह और छोटी मोटी दुख तकलीफ परेशानी के लिए छोटी राशी इक_ा की थी है। महोदय इस पत्र के माध्यम से हम आपसे उक्त पूंजीपति व्यक्ति भेरूलाल पाटीदार की शीघ्र गिरफ्तारी करने और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग का समर्थन करने के साथ हमारी जीवनभर की जमा पूंजी को आपके माध्यम से प्राप्त करने की अपेक्षा करते हैं। पीडि़तो ने आवेदन की प्रति गृह सचिव, आईजी, डीआईजी तथा सीएसपी को भी पहुंचाई हैं।

Post Views: 403
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.