– नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी के हाथों होना था शिलान्यास
– मुख्यमंत्री के सतना दौरे के चलते निरस्त हुआ नगरीय प्रशासन मंत्री का जावरा दौरा
जावरा । शहर में लंबे समय से प्रस्तावित तीन नवीन टंकी और पाईप लाईन का शिलान्यास समारोह 26 जुलाई 25 को पिपलौदा रोड़ स्थित द ग्राण्ड पदमा रिसोर्ट पर होना था। शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथिं मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सतना दौरे के चलते मंत्री विजयवर्गीय का जावरा दौरा निरस्त हो गया। क्योंकि विजयवर्गीय सतना जिले के प्रभारी मंत्री हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे में प्रभारी मंत्री का होना आवश्यक रहता हैं, इसके चलते मंत्री विजयवर्गीय का दौरा कार्यक्रम निरस्त हुआ हैं। अब जब अगली तारिख मिलेगी उस दिन यह शिलान्यास कार्यक्रम पुन: आयोजित होगा।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका जावरा द्वारा आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ अतिथियों के रुप में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी शामिल थे। सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया कि शनिवार को अमृत योजना के तहत जलप्रदाय योजना हेतु 1815 लाख रुपए से बनने वाली तीन पानी की टंकियों, नवीन पेयजल पाईप लाईन तथा सम्पवेल निर्माण व अमृत योजना 2 के तहत जन स्त्रोत उन्नयन हेतु 186.82 लाख के शिलान्यास होना थे। लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री का दौरा निरस्त होने के चलते शिलान्यास समारोह स्थगित किया गया हैं। आगामी तारिख मिलने पर यह आयोजन पुन: होगा।




०
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

