– जिले भर में पुलिस आयोजित कर रही नशा मुक्ति जन जागरण अभियान
– जिले भर के स्कूल / कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाओं में रंगोली, चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं हुआ का आयोजन
जावरा। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक नशे से दूरी है जरूरी विषय पर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हंै। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सतत रूप से संपूर्ण जिले में क्रियान्वित किया जा रहा हंै। अभियान के तहत सोमवार को संपूर्ण जिले में अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में स्कूल कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र-छात्राओं के मध्य रंगोली, चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता फैलाने के कार्य किया गया। नशा मुक्ति का संदेश देने के क्रम में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र छात्राओं, उनके माता पिता एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाओं से अवगत करवाकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई।
रंगोली और चित्रकला से दिया नशा मुक्ति का संदेश –
अभियान के तहत शा. उ. मा. विद्यालय चिकलाना एवं शासकीय हाई स्कूल कालूखेडा के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करने हेतु थाना प्रभारी लिलियन मालवीय के मार्गशन में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति को लेकर निबंध, चित्रकला, स्लोगन, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करवाई तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले विद्यार्थी को थाना प्रभारी ने अपनी और से पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्र. आर. गोपाल बारूपाल, आर.रोहित दसोरिया, असलम खान के साथ विद्यालय प्राचार्य, स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

