– एक्सपाईयरी माल की शिकायत पर सोमवार को देर रात पटवारी के साथ पहुंची खाद्य अधिकारी
– गौदाम में रखे माल और पैकेजिंग युनिट की जांच की
जावरा। तहसील के गांव भीमाखेडी के प्लाट नंबर 440/2 ओल्ड महु नीमच रोड़ भीमाखेड़ी अण्डरपास के समीप स्थित मालवा नीर के पैकेजिंग प्लांट पर मालवा नीर मिनरल वॉटर के एक्सपाईयरी होने के बाद भी बेचे जाने की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर राजेश बाथम के आदेश पर सोमवार की रात करीब 8.30 बजे खाद्य अधिकारी ज्योति बघेल और पटवारी पंकज राठौर मालवा नीर के पैकेजिंग प्लांट पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान संचालक से मिनरल वॉटर पैकेजिंग लायसेंस व अन्य दस्तावेज मांगे। जिस पर संचालक ने खाद्य अधिकारी को सभी दस्तावेज दिखाए। शिकायत अनुसार बॉटल पर लिखी दिनांक को भी वेरिफाई किया गया तो यह तथ्य सामने आया कि पानी की बॉटल पर 30 अप्रेल 2025 पैकेजिंग डेट लिखि हैं ना कि एक्सपाईरी, पैकेजिंग डेट से 6 मंथ एक्सपाईरी रहती हैं। ऐसे में जो शिकायत मिली थी वह गलत मिली। हालाकि खाद्य अधिकारी ने पैकेज होने वाले मिनरल वाटल के सेंम्पल भी कलेक्ट किया हैं।
बार कोड स्कैन कर भी देखा –
मालवा नीर मिनरल वॉटर पैकेजिंग युनिट पर जांच करने पहुंची खाद्य अधिकारी और पटवारी ने बॉटल पर छपे बार कोड को भी स्कैन कर जांच की तो उसमें वेलेडीटि 30 अप्रेल 25 तक बता रही थी, लेकिन वास्तविता में वह पैकेजिंग डेट हैं। संचालक ने दल को बताया कि पूर्व में उनके पास आईएसआई का लायसेंस था, जबकि वर्तमान में उनके पास एफएसएसआई से भी लायसेंस प्राप्त हो गया हैं। पैकेजिंग बॉटल पर पैकेजिंग डेट लिखी जाती हैं, ना कि एक्सपाईरी डेट।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
