– राठौर समाज के मीडिया प्रभारी के रुप में बेहतर कार्य करने पर किया सम्मानित
जावरा। अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश का एक दिवसीय अधिवेशन व चिंतन शिविर मानस भवन भोपाल पर आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय तेली महासभा के तहसील मीडिया प्रभारी बद्रीलाल चौहान (लुहारी) द्वारा बेहतर कार्य करने पर सम्मान किया गया। चौहान को यह सम्मान अधिवेशन के अतिथि केबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहु, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर तथा प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया द्वारा शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महासभा के प्रदेश से लेकर तहसील स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चौहान को सम्मानित करने पर राठौर जावरा के अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, सचिव पवन परमार, कोषाध्यक्ष विकास राठौर के साथ समाजजनों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया हैं।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

