Author: Editor

– बाल मृत्यु दर में कमी लाना हैं अभियान का मुख्य लक्ष्य – 22 जुलाई से प्रारंभ होगा अभियान,  गुरुवार को हुआ प्रशिक्षण  जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डा संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में जिले में बाल स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार के लिये 22 जुलाई से 16 सितंबर 25 तक डायरिया सह दस्तक अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि इसी के तहत जावरा ब्लॉक में भी दस्तक अभियान के अंतर्गत 29 हजार 518 बच्चों की जांच कर सेवाएं प्रदान की जाएगी। अभियान को लेकर गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण…

Read More

– प्रदेश सरकार ने शिक्षण शुल्क अधिनियम में संशोधन कर जारी किया आदेश – 8 अगस्त तक सभी निजी स्कूलों को शपथ पत्र करना होगा अपलोड भोपाल । प्रदेश भर केे प्राईवेट स्कूलों की मनमानी के चलते मोटी स्कूल फीस वसुलने के मामले में सरकार ने संज्ञान लेते हुए लोक शिक्षण संचलनालय ने एक नवीन आदेश जारी किया हैं। जिसमें अब प्रदेश के प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी मनमर्जी से शिक्षण शुल्क में वृद्धि नहीं कर सकेगा। सरकार द्वारा जारी किए गए फीस संबंधी अधिनियाम के तहत अब कोई भी निजी स्कूल 10 फीसदी से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा। अधिनियम…

Read More

रतलाम। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान का आयोजन 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर नशामुक्ति अभियान के रथ को रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना, नशे की तस्करी एवं अवैध व्यापार पर नियंत्रण और समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति…

Read More

– महिला के कब्जे से 2.100 किलो गांजा किया जप्त जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को सफलता मिली हैं। पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में एक महिला को पकड़ा हैं। महिला के कब्जे से पुलिस ने 2.100 किलो गांजा भी जप्त किया हैं। जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक अमित कुमार निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर उनि. शशिकला…

Read More

– न्यूनतम पैकेज में हुआ ऑपरेशन, परिजन व मरीज दोनो संतुष्ट – 120 बैडेड सरकार पटेल हास्पीटल और रिसर्च सेंटर दे रहा कई सुविधाएं जावरा। अक्सर ऐसा कहा जाता हैं कि बुढ़ापे में जब हड्डिया टूटती हैं उसका ना तो सही से ऑपरेशन होता हैं और ना ही हड्डी जुड़ती हैं, लेकिन शहर के बन्नाखेड़ा रोड़ स्थित सरकार पटेल हास्पीटल और रिसर्च सेंटर के डॉक्टर्स ने एक 70 वर्षीय महिला के कूल्हे की हड्डी में हुए फ्रेक्चर का सफल ऑपरेशन किया हैं। ऑपरेशन के बाद अब महिला स्वस्थ हैं और संतुष्ट भी हैं। शहर के नाई गली क्षैत्र में निवास…

Read More

– रिंगनोद पुलिस ने मंदसौर जिले के आरोपियों के कब्जे से जप्त की 100 ग्राम एमडी – एमडी ड्रग्स और ऐम्बूलेंस सहित 16 लाख का मश्रुका बरामद जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के आरोपी नित नए तरीके से तस्करी कर रहे हैं। लक्झरी गाडिय़ों से तस्करी पर पुलिस ने सख्ती बरती तो अब आरोपी आपातकालीन वाहनों से तस्करी करने लगे हैं, ऐसा ही एक मामला रिंगनोद पुलिस ने पकड़ा हैं, जिसमें मंदसौर जिले के दो युवकों द्वारा जननी ऐम्बूलेंस से एमडी की तस्करी की जा रही थी। मुखबीर सूचना पर पुलिस ने उक्त ऐम्बूलेंस से करीब 100 ग्राम एमडी…

Read More

– सीएमओ ने सोमवार को सुबह किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण जावरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जावरा नगर को स्वच्छता रैकिंग में अब तक कोई खास स्थान नहीं मिला हैं, रैकिंग में सुधार लाने की दिशा में नवागत सीएमओ ने राहुल शर्मा ने सोमवार को सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौपाटी बस स्टेण्ड स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स की छत पर शराब की खाली बोतलें, घास फूस, वाश रूम के रास्ते में बिखरा सामान, वाश बेसन पर साबुन की कमी, कॉम्प्लेक्स में लगे पीले बल्ब सहित अन्य समस्याएं नजर आने पर संबंधित अधिकारी…

Read More

जावरा। रतलाम जिले के बड़ावदा निवासी एक युवक पर अपने पिता के नाम की जमीन को कुट रचित दस्तावेज बनाकर अपने नाम कर उसे डेढ़ करोड़ में बेचने का सौंदा करते हुए 60 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी की हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर युवक पर प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस थाना बड़ावदा पर दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया कि आवेदक जाकिर हुसेन पिता अल्लानुर पटेल मुसलमान (29) निवासी ग्राम कलोरी कला पोस्ट जड़वासाकला जिला रतलाम ने 15 फरवरी को शिकायत प्राप्त हुई जो थाना आमद क्रमांक 53 पर दर्ज कर कार्य. सउनि सी.एल. हाड़ा द्वारा शिकायत जांच की…

Read More

जावरा। भगवान महावीर स्वामी ने हमे आत्मोद्धार के लिये साधना का मार्ग बताया हैं। जैन धर्म में इसीलिये सामायिक का बड़ा महत्व हंै। हम सामायिक की क्रिया तो करते हैं लेकिन उसके लिए निर्धारित नियमों का पालन नहीं करते। सामायिक का विधिपूर्वक करना ही साधना हंै। यह बात खरतरगच्छाधिपति, जंगम युगप्रधान 1008 श्रीपूज्य श्री जिनचंद्रसुरिश्वरजी म.सा. ने यहां पीपली बाजार जैन मंदिर स्थित खरतरगच्छ उपाश्रय पर आयोजित धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। मसा ने कहा कि हम नित्य को छोडक़र अनित्य को ही सब कुछ समझ बैठे, यही हमारे सभी दुखों का कारण हंै। परमात्मा ने हमें साधनों…

Read More

जावरा। जिला औषधि विक्रेता संघ रतलाम की सहमति से जावरा मेडिकल एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें संस्था के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश सेठिया, सचिव आशीष दासौत तथा कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्रेश कोचट्टा को मनोनीत किया गया। वहीं संस्था संरक्षक प्रकाश चौरडिय़ा, सुशील कोचट्टा, परामर्शदाता सुरेश भावसार, शिव सेठिया, उपाध्यक्ष संदीप जागीरदार, दिलीप सेठिया, सुनील भावसार, सह सचिव मनीष मंडवारिया, सह कोषाध्यक्ष बद्रीलाल सूर्यवंशी, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण जैन, प्रचार सचिव प्रमोद पुरोहित, संगठन सचिव विमल पोखरना, यात्रा संयोजक पंकज चारौडिय़ा, स्वास्थ सचिव शैलेन्द्र चंदेलकर के साथ कार्यकारिणी…

Read More