Author: Editor

– पुलिस लगी थी वीआईपी ड्यूटी में, फिर भी महज 4 घंटे में कालूखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा – चोरी के मास्टर माईंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ़्तार कर, चोरी गया 1 लाख 30 हजार रुपए किया बरामद जावरा। पिपलौदा तहसील के गांव कालूखेड़ा में ऑनलाईन की दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिक ने अपनी बाईक खरीदने की चाहत में अपराध करने पर मजबूर कर दिया। नाबालिक ने अपने ही मालिक केशुराम पाटीदार निवासी नवेली की दुकान में रखे 1 लाख 30 हजार रुपए चुराने के लिए योजना बनाई, जिसमें उसने अपने साथ एक और नाबालिक सहित…

Read More

जावरा। स्थानीय नया मालीपुरा स्थित मठ मंदिर परिसर में फूलमाली समाज की झूला समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें फुलमाली समाज के पंचों द्वारा सर्वसम्मति से समाज के युवा व प्रेस फोटोग्राफर अर्जुन दायम को झुला समिति का अध्यक्ष चुना। साथ ही समिति में उपाध्यक्ष पद पर मोहन विजवा, सचिव पद पर विजय विजवा, सहसचिव पद पर विजय गेहलोत को मनोनीत किया गया। जबकि जितेन्द्र दायम कोषाध्यक्ष बनाए गए। भीमाखेड़ी निवासी समाज के हरीनारायण मौर्य सहित ओकार सोलंकी, चन्द्रपकाश सोलंकी, फतेहलाल दायम, किशोर खडिवार, लक्ष्मीनारायण मौर्य, कन्हैयालाल विजवा, मनोहरलाल दय्या, नन्दन दायम, प्रेम धनोतिया को भी कार्यसमिति में लिया…

Read More

– सेमिनार उपरांत विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण जावरा। मध्यप्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संगठन एवं जिला उपभोक्ता कल्याण संगठन जावरा सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा में बच्चे उपभोक्ता के रूप में विषय पर कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांदिपनी हॉयर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र बॉस रहे। अध्यक्षता मध्यप्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने करते हुए बच्चों को मोबाइल के सदुपयोग हेतु समझाइश देते हुए कहा कि मोबाइल में सभी तरह की चीजें उपलब्ध हैं उनमें से हमें अच्छी चीजों को ही देखना हैं…

Read More

– जावरा के गौरव पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि जी पावनधाम निर्माण उनके भक्तों का संकल्प होना चाहिए जावरा। श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रमण संघ के उपाध्याय दक्षिण भूषण डॉ गोतममुनि जी प्रथम ने मालेगांव महाराष्ट्र में एक विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी भौतिक चकाचौंध की आपा धापी में धर्म से विमुख होकर मगरूर होती जा रही है । बड़े बड़े पेकेज व शान शौकत की जिंदगी में परिवार से दूर होते जा रहे हैं जीवन देने वाले मां बाप भाई बहन को भुल कर सिर्फ और सिर्फ अपने खुद के परिवार पर ही उनका…

Read More

– अधिकारियों का जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद रहे, उनके परामर्श से ही विकास कार्य किए जाएं – जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित रतलाम/ राजगढ़। जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि जिले में कही भी अमानक खाद अथवा बीज का विक्रय न हो,कृषि विभाग पूरे जिले में बारीकी से जांच करें। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है उसके विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाए। प्रभारी मंत्री काश्यप ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…

Read More

जावरा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी एवं चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर अभियान की जानकारी दी गई एवं नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। इसी कड़ी में जावरा ट्रेफिक इंचार्ज सुबेदार सोनु वाजपेयी हुसैन टैकरी स्थित झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगों को को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई गई, जिससे सामूहिक प्रतिबद्धता का सृजन हुआ। साथ ही नशामुक्ति के पंपलेट का वितरण कर…

Read More

जावरा। एफपीओ सांवरिया किसान उत्पादक सहकारी समिति मर्या जावरा के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। जिसमें राजेश धाकड़ (आरडी) अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए एवं अनुदीप कोठारी एवं ईश्वरलाल पाटीदार रोजाना उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए एवं सोहनलाल धाकड़ जिला सहकारी संघ रतलाम के प्रतिनिधि पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। संचालक मंडल में शांतिबाई धाकड़, सूर्यप्रकाश धाकड, घनश्याम धाकड, रमेशचन्द्र चावड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, भाजपा जिला मंत्री कीर्तिशरणसिंह, जिला उपाध्यक्ष धरमचंद चपड़ोद, पूर्व जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश ओस्तवाल के साथ रतनलाल लाकड़, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, सुनील भावसार पूर्व जिला मंत्री भाजपा,…

Read More

जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम नीना आशापुरे, प्रथम जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत एवं मुख्य प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रतलाम नवीन कुमार शर्मा की उपस्थिति में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रतलाम के सहयोग से निरूद्ध बंदियों के लिए 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में निरूद्ध बंदियों को अगरबत्ती, धूपबत्ती एवं हवन सामग्री इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।उक्त प्रशिक्षण में निरूद्ध बंदियों को 12 दिवस नियमित रूप से कच्चे माल…

Read More

– स्टैट रैकिंग में भी 201 नंबर पर पहुंचा जावरा शहर – रैकिंग लिस्ट में अंकों में हुई गड़बड़ी, रेसिडेशियल और कर्मशियल एरिया क्लिन, फिर भी जीएफसी में जीरों नंबर जावरा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सूची गुरुवार को जारी हुई। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी मध्यप्रदेश का इंदौर शहर पहले नंबर पर रहा। लेकिन मध्यप्रदेश में 1 लाख की आबादी वाले शहरों में जावरा नगर पालिका के अंक तो गत वर्ष की तुलना में बढ़े लेकिन नेशनल रैकिंग और स्टेट रैकिंग में पिछड गए। गत वर्ष रैकिंग में जावरा 86 वें स्थान पर था। लेकिन इस वर्ष…

Read More

जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्ययोजना अनुसार नालसा (जागृति जमीनी स्तर पर सूचना व पारदर्शिता पहल के लिये न्याय जागरूकता) योजना 2025, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाए) योजना 2015 व प्रदेशव्यापी वृहद पौधारोपण अभियान विधिक सेवा, प्रकृति की रक्षा अंतर्गत 17 जुलाई 2025 को विश्व अंतर्राष्टीय न्याय दिवस के अवसर पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड नेहासिंह परिहार, षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश…

Read More