जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस बड़े ही गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शहीदों की वीरगाथा पर भावनात्मक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। बच्चों को कारगिल युद्ध की जानकारी देने के लिए एक विशेष वीडियो डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस, बलिदान और रणनीति को दर्शाया गया। इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हुई। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर डॉ. अश्विन गंगवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हर परिस्थिति में डटे रहते हैं। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और बलिदान की भावना जागृत करना था, जिसे बच्चों ने उत्साह और गंभीरता के साथ आत्मसात किया।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

