रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विषयों को लेकर रविवार को रुद्र पैलेस में जिला कौर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल मौजूद रहे। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठनात्मक रचना के संबंध में विचार विमर्श किया गया। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। आरंभ में कौर कमेटी सदस्यों का स्वागत किया गया। संचालन एवं आभार जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

