Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– बगेर मुंडेर के कुए ने ली एक और महिला की जान – कुंए के बाहर मिली चप्पल, नारीयल व फुल जावरा/कालूखेड़ा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी/नवमी तिथि के दिन कुंए पर देवता पूजने गई एक महिला पैर फिसलने से कुंए में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय मौके पर पहुंची और शव को कुंए से बाहर निकालकर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जावरा भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया हैं। थाना प्रभारी मालवीय ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 4 बजे सेमलिया निवासी मंगलेश कुंवर पति नेपालसिंह…
– कलेक्टर राजेश बाथम बने अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन वन विभाग रतलाम। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 सितंबर को जारी किए आदेश में भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। जिसमें रतलाम की कलेक्टर अब सुश्री मिशासिंह होगी। जो कि जबलपुर जिले की अपर कलेक्टर से पदोन्नत होकर रतलाम पदस्थ होगी। वहीं कलेक्टर राजेश बाथम को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन वन विभाग में पदोन्नत किया गया हैं।
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह में जावरा के संजोतसिंह ने पुन: पाया दूसरा स्थान
जावरा। संगीत के क्षैत्र में जावरा शहर के लिए गर्व और हर्ष का विषय हैं कि लता मंगेशकर म्यूजिक एकेडमी, जावरा के प्रतिभावान छात्र संजोत सिंह गंभीर ने इस वर्ष आयोजित राज्य स्तरीय संगीत स्पर्धा में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 18 जूनियर एवं 18 सीनियर कलाकारों ने भाग लिया, जिनके मध्य हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में संजोत सिंह गंभीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि संजोत सिंह गंभीर की मेहनत, लगन और संगीत साधना का प्रतिफल है। संस्था को इस बात का गर्व है कि…
– पारम्परिक गुजराती पौशाख पहनकर बच्चों ने किया गरबा रास – बेस्ट ड्रेस-अप, बेस्ट गरबा किंग और बेस्ट गरबा क्वीन के अवार्ड से पुरुस्कृत हुए बच्चे जावरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर जावरा पब्लिक स्कूल में पारंपरिक गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद मूणत एवं परिवार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। प्राचार्य डॉ पियूष मूणत ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अतिथि का आत्मीय स्वागत किया और उनके प्रति विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।माँ अम्बे की मंगल आरती के साथ…
– शिविर में 250 लोगों करवाई जांच जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में लायंस क्लब जावरा के सहयोग से नैत्र परीक्षण सह स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 250 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई। शिविर में प्रथम जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा जंगबहादुर सिंह राजपूत, द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानंद चौहान, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एन.एस.ताहेड, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड जावरा अरूण सिंह अलावा, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड ऋचा द्विवेदी भुजंग, तुतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड अंकित भुजंग, चतुर्थ…
जावरा। सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल,जावरा के लिए गर्व का क्षण है कि विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी रिदम भारतीय का चयन राष्ट्रीय स्तर शतरंज प्रतियोगिता में हुआ हें l यह उपलब्धि विद्यार्थी की कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम हैं। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने कहा कि हमारे विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना आसान नहीं होता, इसके लिए कठोर परिश्रम और मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता होती हैं। मुझे विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ…
– खेत पर सोयाबी निकालने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जाचं में जुटी जावरा/कालूखेड़ा। समीपस्थ ग्राम कंसेर में शनिवार को दोपहर में खेत पर सोयाबीन निकालते समय थ्रेशर मशीन में दुप्पटा आने से युवति गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे परिजन तत्काल जावरा के निजी नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक युवति की मौत हो चुकी थी। नर्सिंगहोम पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। हादसे की सूचना मिलने पर कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय बल सहित मौके पर पहुंची और मोका मुआयना किया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में जांच प्रारंभ की हैं। थाना प्रभारी मालवीय…
– पुलिस ने मर्ग कायम तक जांच प्रारंभ की जावरा। समीपस्थ ग्राम परवारिया में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय नाबालिक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजन उसे लेकर जावरा के निजी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारंभ की हैं, वहीं शव को पीएम कर उसे परिजनों के सुपूर्द किया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ। हालाकि पुलिस को अभी परिजनों के बयान लेना बाकी हैं, लेकिन विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मोबाईल पर गेम खेलने से मना करने और मोबाईल छीन लेने…
समय से पूर्व सीरत कमेटी द्वारा ज्ञापन देने पर भड़के समाजजन, नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन, इस्तिफा देने की उठी मांग
कानपूर में हुई घटना के विरोध में कर्बला मैदान पर बड़ी संख्या में जमा हुए थे समाजजन – जुमे की नमाज़ के बाद राष्ट्रपति के नाम देने था ज्ञापन, लेकिन समिति पदाधिकारियों ने पहले ही दे दिया ज्ञापन – भड़के समाजजनों ने सीरत कमेटी आफीस के बाहर किया प्रदर्शन, लगाए नारे, पुलिस ने संभाला मोर्चा जावरा। ईद मिलाद उन नबी पर्व के दौरान कानपूर जिले के रावतपुर स्थित सैय्यद नगर में आई लव मोहम्मद के बैनर को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई और बैनर उतरवाने के मामले में शुक्रवार को जावरा शहर में जुम्मे की नमाज़ के बाद सीरत कमेटी…
– नन्ही मुन्नी बच्चियों से लेकर युवितयों और महिलाओं के गरबे मोह रहे मन जावरा। शक्ति की भक्ति के पर्व शारदीय नवरात्र में माता की भक्ति के हर कोई रमा हुआ हैं। शहर के कई बड़े पांडालों के साथ ही गली मोहल्लों और कॉलोनियों में माताजी की भक्ति में रहवासी जुटे हैं। इसी कड़ी में शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित नित्यानंदधाम कॉलोनी स्थित श्री चामुण्डा माता उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नित्यानंदधाम की महारानी की स्थापना की हैं। यहां इस वर्ष माता वैष्णोदेवी की गुफा बनाई गई हैं। जिसमें वैष्णों देवी के साथ ही माता के नौ रुपों…
