– पुलिस ने मर्ग कायम तक जांच प्रारंभ की
जावरा। समीपस्थ ग्राम परवारिया में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय नाबालिक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजन उसे लेकर जावरा के निजी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारंभ की हैं, वहीं शव को पीएम कर उसे परिजनों के सुपूर्द किया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ। हालाकि पुलिस को अभी परिजनों के बयान लेना बाकी हैं, लेकिन विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मोबाईल पर गेम खेलने से मना करने और मोबाईल छीन लेने से नाराज होकर नाबालिग ने यह कदम उठाया हैं।
ढोढर चोकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि परवलिया में शुक्रवार को रुद्र पिता श्याम चौहान ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसे जावरा निजी नर्सिंगहोम ले गए थे, जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित किया। शव को पीएम करवा गया हैं, आत्म हत्या करने के कारण अभी पता नहीं चला हैं, परिजनों के बयान होना शेष हैं। पुलिस ने मर्ग कायम तक जांच प्रारंभ की हें l
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

