– खेत पर सोयाबी निकालने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जाचं में जुटी
जावरा/कालूखेड़ा। समीपस्थ ग्राम कंसेर में शनिवार को दोपहर में खेत पर सोयाबीन निकालते समय थ्रेशर मशीन में दुप्पटा आने से युवति गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे परिजन तत्काल जावरा के निजी नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक युवति की मौत हो चुकी थी। नर्सिंगहोम पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। हादसे की सूचना मिलने पर कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय बल सहित मौके पर पहुंची और मोका मुआयना किया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में जांच प्रारंभ की हैं।
थाना प्रभारी मालवीय ने बताया कि कंसेर में निवास करने वाली ज्योति पिता स्व. भंवरलाल जाट (16) अपने खेत पर परिजनों के साथ सोयाबीन निकालने का काम कर रही थी। दोपहर करीब 4 बजे के लगभग अचानक उसका दुप्पटा थ्रेशर मशीन में फस गया। दुप्पटा फसने से ज्योति का सिर भी थ्रेशर मशीन में फंस गया। जिससे ज्योति के सिर में गंभीर चोंट आई थी ओर काफी खुन भी बह गया था। परिजन उसे तत्काल जावरा के निजी नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित किया। शव को जावरा के शासकीय चिकित्सालय भिजवाया गया हैं। रविवार को सुबह पीएम होने के बाद शव परिजनों के सुर्पूद किया जाएगा। फिलहाल में मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

