जावरा। संगीत के क्षैत्र में जावरा शहर के लिए गर्व और हर्ष का विषय हैं कि लता मंगेशकर म्यूजिक एकेडमी, जावरा के प्रतिभावान छात्र संजोत सिंह गंभीर ने इस वर्ष आयोजित राज्य स्तरीय संगीत स्पर्धा में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 18 जूनियर एवं 18 सीनियर कलाकारों ने भाग लिया, जिनके मध्य हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में संजोत सिंह गंभीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह उपलब्धि संजोत सिंह गंभीर की मेहनत, लगन और संगीत साधना का प्रतिफल है। संस्था को इस बात का गर्व है कि हमारे विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय मंच पर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। लता मंगेशकर म्यूजिक एकेडमी परिवार की ओर से संजोत सिंह गंभीर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। लता मंगेशकर अवार्ड प्राप्त लता मंगेशकर म्यूजिक अकादमी के डायरेक्टर एहमद रज़ा ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला ये देश बहुत बड़ा सम्मान हैं जो हमारे शहर जावरा के लिए बड़ी गौरव की बात हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

