• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»समय से पूर्व सीरत कमेटी द्वारा ज्ञापन देने पर भड़के समाजजन, नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन, इस्तिफा देने की उठी मांग
जावरा

समय से पूर्व सीरत कमेटी द्वारा ज्ञापन देने पर भड़के समाजजन, नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन, इस्तिफा देने की उठी मांग

EditorBy EditorSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कानपूर में हुई घटना के विरोध में कर्बला मैदान पर बड़ी संख्या में जमा हुए थे समाजजन
– जुमे की नमाज़ के बाद राष्ट्रपति के नाम देने था ज्ञापन, लेकिन समिति पदाधिकारियों ने पहले ही दे दिया ज्ञापन
– भड़के समाजजनों ने सीरत कमेटी आफीस के बाहर किया प्रदर्शन, लगाए नारे, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जावरा। ईद मिलाद उन नबी पर्व के दौरान कानपूर जिले के रावतपुर स्थित सैय्यद नगर में आई लव मोहम्मद के बैनर को लेकर की गई पुलिस कार्रवाई और बैनर उतरवाने के मामले में शुक्रवार को जावरा शहर में जुम्मे की नमाज़ के बाद सीरत कमेटी द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने को लेकर सूचना दी गई थी। जिसके चलते जुम्मे की नमाज़ बाद बड़ी संख्या में समाजजन कर्बला मैदान पहुंचे, लेकिन तय समय से करीब 15 मीनिट पहले ही सीरत कमेटी पदाधिकारियों ने एसडीएम अनिल जायसवाल और सीएसपी युवराजसिंह चौहान को शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन की उपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप दिया। जिससे बड़ी संख्या में कर्बला मैदान पर जुटे समाजजन नाराज हो गए और कर्बला मैदान स्थित सीरत कमेटी आफीस के बाहर प्रदर्शन करने लगे। समाजजन कर्बला मैदान से जुलूस निकालने की बात पर अडे रहे, लेकिन सीरत कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि जुलूस की अनुमति नहीं हैं।

पदाधिकारियों से की इस्तिफे की मांग –
प्रदर्शन के दौरान समाजजनों ने कमेटी पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तिफे की मांग तक कर डाली। मामला बढ़ता देख सीरत कमेटी पदाधिकारियों ने आफीस बंद कर दिया तो गुस्साए समाजजन तोड़ फोड़ पर उतर आए और कर्बला मैदान ने तहसील कार्यालय की और रैली के रुप में बढऩे लगे। जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तीतर बीतर करते हुए मोर्चा संभालना पड़ा। इधर कमेटी पदाधिकारियों को दोषारोपण करते हुए समाज के युवाओं ने इस्तिफा देने की मांग की। जिस पर वर्तमान सीरत कमेटी पदाधिकारियों द्वारा इस्तिफा देने की बात सामने आई हैं, लेकिन इसकी पुष्टी अब तक नहीं हो पाई हैं। प्रशासन को दो बार लेना पड़ा ज्ञापन –
सीरत कमेटी द्वारा ज्ञापन देने के बाद गुस्साए समाजजनों की भीड़ के दबाव के चलते एसडीएम और सीएसपी को दो बार ज्ञापन लेना पड़ा। राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि गत 4 सितम्बर 2025 को उत्तरप्रदेश के कानपूर जिले के रावतपुर स्थित सय्यद नगर में ईद-मिलाद-उन नबी के जलसे में आई लव मोहम्मद स.अ.व. लिखा हुआ बैनर लगाने को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा 08 लोगो पर नामजद एवं 15 अज्ञात लोगो पर 10 सितम्बर 2025 को असत्य व झूठी एफ.आई.आर. कर दी गई हैं। उप-निरीक्षक पंकज शर्मा द्वारा धार्मिक भेदभाव करते हुए मुस्लिम समाज को भड़काने के लिये धार्मिक आजादी पर पाबंदी लगाने का काम किया है और संविधान के विरूद्ध जाकर असत्य व झूठी शिकायत दर्ज की गई है। यह एफ.आई.आर. विधि एवं विधान के विपरित है, क्योकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 से 28 में किसी भी व्यक्ति को अपने धर्म की स्वतंत्रता एवं अभिव्यक्ति का अधिकार प्रदान किया गया है, किन्तु उत्तरप्रदेश में दर्ज उक्त एफ.आई.आर. से ऐसा लगता है कि मुस्लिम समाज को अपने धर्म का पालन करने से रोका जा रहा हैं और अवैधानिक पांबदी आयद की जा रही है। ज्ञापन में उक्त एफ.आई.आर.को खत्म और धार्मिक भेदभाव करने वाले प्रशासनिक अधिकारीयों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई हैं।

Post Views: 305
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.