– बगेर मुंडेर के कुए ने ली एक और महिला की जान
– कुंए के बाहर मिली चप्पल, नारीयल व फुल
जावरा/कालूखेड़ा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी/नवमी तिथि के दिन कुंए पर देवता पूजने गई एक महिला पैर फिसलने से कुंए में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय मौके पर पहुंची और शव को कुंए से बाहर निकालकर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जावरा भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया हैं।
थाना प्रभारी मालवीय ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 4 बजे सेमलिया निवासी मंगलेश कुंवर पति नेपालसिंह अपने कुंए पर पूजन करने गई थी। बगैर मुंडेर के कुए पर पुजा के दौरान उनका अचानक से पैर फिसला और वे कुए में गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। कुंए के बाहर पूजन सामग्री के साथ मंगलेश कुंवर की चप्पल भी मिली हैं। फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

