Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
सीएम हेल्पलाईन से भी नहीं मिली हेल्प, 9 माह में भी नहीं हुआ निराकरण, फिर भी मेसेज भेज बोल रहे हो गया निराकरण
– उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से अटका सेवानिवृत 500 से अधिक प्राध्यापकों के अर्जित अवकाश का नगदीकरण – सेवानिवृति के बाद भी अपने ही स्वत्वों के लिए भटक रहे प्राध्यापक और सह प्राध्यापक जावरा। मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों से सेवानिवृत हो चुके करीब 500 से अधिक प्राध्यापकों/सह प्राध्यापकों के अर्जित अवकाश नकदीकरण बिलों के करोड़ों रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका रखा हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अटके अर्जित अवकाश को लेकर प्राध्यापकों व सह प्राध्यापकों ने कई लिखित शिकायते की, यहा तक की सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायते…
– इतनी बड़ी मंडी होने के बाद भी बोर्डियाकुंआ के पास गंदगी में खड़ी करना पड़ रही लहसुन से भरी ट्रालियां – जहां ट्राली खड़ी रहती हैं, वहां ना तो सफाई हैं, ना ही लाईट, पानी के लिए भी भटकते हैं किसान जावरा। कृषि प्रधान देश में जहां सरकारे किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही, लेकिन स्थिति इसके ठीक विपरित हैं, किसानों की आय दोगुनी तो दूर, चार माह की कड़ी मेहनत के बाद जब किसान अपनी फसल लेकर उसे बेचने मंडी में जाए तो उसे वहां दाम तो ठीक हैं, मुलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं होती…
– जावरा पब्लिक स्कूल ने पाया प्रथम स्थान जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी में हस्ताक्षर करने वाले सदस्यों का संस्था द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संस्था अध्यक्ष पप्पू सिंह जी राठौर ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि विगत कई दिनों से विद्यालयों में समूह गान की तैयारी चल रही थी। आज इन प्रस्तुतियों से यह अनुभव हुआ कि सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय गीतों…
जावरा। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 14 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में जावरा बास्केटबॉल संघ की लड़कियों और लड़कों की टीम भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह चैंपियनशिप युवा खिलाडय़िों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होने वाली हैं, प्रदेश भर से आई टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जावरा बास्केटबॉल संघ के भीष्म पितामह वेद प्रकाश रिछारिया, संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पांडे, सचिव विजय पामेचा एवं जावरा बास्केटबॉल संग के समस्त पदाधिकारी और वरिष्ठ खिलाडय़िों ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरे…
लायंस के रक्तदान शिविर में एकत्र हुआ 140 युनिट रक्त, डायग्नोस्टिक सेंटर की शहर को दी सौंगात
– रियायती दरों पर होगी ब्लड, युरिन के साथ अन्य जांच जावरा। लायंस क्लब जावरा द्वारा 12 सितम्बर 2025 को एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत रक्तदान शिविर एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का आयोजन एवं उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह आयोजन स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की आरती माता सरस्वती जी चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं जन गण मन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आकाश चौहान रतलाम विभाग सह कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, पूज्य दिनेश व्यास गुरुजी नीलकंठ धाम घटवास रतलाम,एवं कर्नल गिरीश सिंह…
– लंबे समय से अलग रह रहे पति पत्नि के बीच कराई सुलह, पौधे भेंट कर किया बिदा जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 257 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 664 लोगों को लाभान्वित किया गया। साथ ही 1 करोड़ 88 लाख से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए। वहीं पारिवारिक विवाद सुलझाते हुए लंबे समय से एक दूसरे अलग रह रहे एक दम्पत्ति के बीच सुलह करवाते…
– ट्रक कटिंग और लूट के साथ अब घरों में भी चोरी करने लगे कंजर – पुलिस के अनुसार कजंरों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का पहला मामला – आरोपियों के कब्जे से चोरी गए एसी, फ्रिज व गीजर के साथ वारदात मे ंउपयोग की गई बाईक भी की जप्त जावरा। ताल रोड़ स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के फार्म हाऊस पर बीती 29 अगस्त को अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश उनके फार्म हाऊस से एसी, फ्रिज, गीजर सहित अन्य सामग्री चुराकर ले गए थे। सूचना…
तालीदाना गौशाला की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए जल संसाधन मंत्री सिलावट, हर संभव मदद का दिया आश्वसन
– गौशाला का अवलोकन किया, गौ सेवा कर दी पूर्व मंत्री कालूखेड़ा को श्रृद्धासुमन – राष्ट्रसंत नमन वैष्णव का भी लिया आशीर्वाद जावरा। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व सांसद कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की आंठवी पूण्यतिथि पर जावरा पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गुरुवार को तालीदाना स्थित महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला का अवलोकन करने पहुंचे। जहां गौशाला अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर (गज्जु बना) तथा दादु बना ने केबीनेट मंत्री के साथ पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास का स्वागत किया। स्वागत पश्चात केबीनेट मंत्री सिलावट ने गौशाला का अवलोकन किया, गौ सेवा करते हुए गायों…
कालूखेड़ा में लगा साहब को चाहने वालों का मैला, आंठवी पूण्यतिथी पर माल्यापर्ण कर दी श्रृद्धांजलि
– मैं इसी आंगन की तुलसी, मुझे तो आना ही था : भावुक होकर बोले जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट – कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की आंठवी पूण्यतिथी पर कालूखेड़ा पहुंचे केबीनेट मंत्री तुलसी सिलावट, दी श्रृद्धांजलि – राजपूत क्लब रतलाम ने लगाया रक्तदान शिविर, मैदांता हास्पीटल ने की हृदय रोग की जांच, गौमाबाई नैत्रालय ने लगाया नैत्र परीक्षण शिविर जावरा। मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कैलाशवासी महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा की आंठवी पूण्यतिथी के अवसर पर कालूखेड़ा में साहब के चाहने वालों का मेला लगा। हजारों की संख्या में कालूखेड़ा पहुंचे समर्थकों ने स्व. कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्है श्रृद्धासुमन…
लायंस क्लब जावरा की नई सौगात : डायग्नोस्टिक सेन्टर का शुभारंभ 12 सितम्बर को, रक्तदान शिविर भी लगेगा
– रियायती दरों पर होगी ब्लड, यूरिन व अन्य जांच जावरा। लायंस क्लब जावरा ने समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से क्लब ने क्षेत्र के लाखों लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान कर मानव सेवा का अनुपम कार्य किया है। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने अपने ध्येय वाक्य अनुसार मानव सेवा परमो धर्म को सार्थकता प्रदान करते हुए क्लब के माध्यम से नगर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को नई सौगात देने जा रहे हैं। जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो सकेगा आगामी 12 सितम्बर को लायंस…
